बीते दो दिनों में पाकिस्तानी सेना ने 47 आतंकियों को ढेर किया है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि पाकिस्तान सेना के मीडिया विभाग ने किया है। यह ऑपरेशन 7-8 अगस्त की दरम्यानी रात को किया गया था।
पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान की सीमा से सटे बलूचिस्तान में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बीते दो दिनों में पाकिस्तान की सेना ने 47 आतंकियों को ढेर किया है। इस बात की आधिकारिक पुष्टि पाकिस्तान सेना के मीडिया विभाग ने किया है। आईएसपीआर ने बयान देते हुए कहा कि 7-8 अगस्त की दरम्यानी रात पाकिस्तान की सेना ने बड़ा ऑपरेशन किया था। सीमा से लगे झोब जिले के सांबाजा में एक तलाशी अभियान चलाया गया था। इस बीच पाक सुरक्षाबलों ने 33 आतंकियों को मार गिराया है।
वहीं, आईएसपीआर ने यह भी बताया कि 8-9 अगस्त की मध्य रात्रि को ऑपरेशन के दौरान ही 14 और आतंकवादियों को मारा गया था। सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकियों के कब्जे से हथियार, असलहा और विस्फोटक सामग्री जब्त की है। बता दें, नवंबर 2022 में सरकार के साथ संघर्ष विराम के खात्मे के बाद से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) एक्शन मोड में है। वहीं, कुछ माह से पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में आतंकियों के द्वारा किये जा रहे हमले बढ़ रहे हैं।