फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK: 'डार ने US से नहीं साझा की ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी', पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने दी सफाई

Thu, 04 Jun 2026 05:50 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, इस्लामाबाद।

सार

पाकिस्तान ने उन रिपोर्ट्स को पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें कहा गया था कि इशाक डार ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी साझा की। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने साफ किया कि ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी और सभी दावे गलत हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
इशाक डार - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान ने गुरुवार को उन दावों को खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया था कि उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने हाल ही में वाशिंगटन में हुई मुलाकात के दौरान अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी साझा की थी।
विज्ञापन


पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी से उन रिपोर्ट्स के बारे में सवाल किया गया, जिनमें कहा गया था कि 29 मई को हुई बैठक के दौरान डार ने रुबियो को ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी दी थी। अंद्राबी ने कहा कि उप प्रधानमंत्री की ओर से ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी साझा किए जाने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा, ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की गई थी।

सीआईए के पूर्व विश्लेषक ने किया था दावा
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व विश्लेषक लैरी जॉनसन ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से दावा किया था कि डार और रुबियो के बीच हुई बातचीत में यह सामने आया कि ईरान अपनी स्वतंत्रता बनाए रखने के लिए क्या कदम उठाने को तैयार है। उनके अनुसार, इस जानकारी से अमेरिकी विदेश मंत्री चिंतित हो गए थे।
विज्ञापन


डार का वाशिंगटन दौरा रुबियो के भारत दौरे से पहले पहले हुआ था। रुबियो नई दिल्ली में आयोजित क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए थे। 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के भाईजान को भारत ने नहीं दिया भाव, अब संबंध सुधारने की कोशिशें कर रहा तुर्किये; जानें वजह

बैठक के बाद रुबियो ने क्या कहा था?
डार के साथ बैठक के बाद रुबियो ने कहा था कि दोनों पक्षों ने सुरक्षा और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए सार्थक साझेदारी को और मजबूत करने के महत्व पर सहमति जताई है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों देशों ने व्यापार और निवेश, सुरक्षा तथा आतंकवाद-रोधी सहयोग सहित आपसी हितों के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन


अमेरिका और इस्राइल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमले किए थे। बाद में आठ अप्रैल को युद्धविराम होने के बाद संघर्ष रुक गया। इसके बाद से दोनों पक्ष शांति वार्ता के लिए पाकिस्तान के माध्यम से संदेशों का आदान-प्रदान कर रहे हैं। अप्रैल में पाकिस्तान ने अमेरिका और ईरान के बीच पहली सीधी वार्ता की मेजबानी भी की थी। लेकिन दोनों देश किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें