फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी ने हिंदी में ट्वीट किया उनका संदेश

Tue, 05 Mar 2019 05:19 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Imran Khan
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि वह नोबेल शांति पुरस्कार के योग्य नहीं हैं। यह पुरस्कार उस व्यक्ति को मिलना चाहिए जो कश्मीर मसले का हल निकाल सके। हाल ही में नोबेल पुरस्कार के लिए इमरान खान का समर्थन करने के लिए पाकिस्तानी संसद में एक प्रस्ताव पेश किया गया था। इमरान खान ने सोमवार को कहा, ‘मैं यह पुरस्कार पाने के लायक नहीं हूं। इसके लिए योग्य व्यक्ति वह होगा जो कश्मीरी लोगों की इच्छा के अनुसार कश्मीर विवाद का समाधान करता है और उपमहाद्वीप में शांति और मानव विकास का मार्ग प्रशस्त करता है।’
विज्ञापन






इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने चौंकाते हुए उनके बयान को हिंदी में ट्वीट किया है। पाकिस्तानी संसद में 2 मार्च को पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया कि भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को रिहा करने के फैसले ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने का काम किया है। इमरान खान ने मौजूदा तनाव के बीच जिम्मेदारी से काम किया और वह नोबेल पुरस्कार पाने के हकदार हैं। 

पाकिस्तान ने समझौता एक्सप्रेस सेवा बहाल की 

पाकिस्तान ने लाहौर और दिल्ली के बीच समझौता एक्सप्रेस ट्रेन सेव को बहाल कर दिया। पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के कारण यह सेवा कुछ दिनों से लंबित थी। रेडियो पाकिस्तान की खबर के मुताबिक, समझौता एक्सप्रेस सोमवार को 150 यात्रियों को लेकर भारत के लिए रवाना हुई। इससे पहले, नई दिल्ली से शनिवार को भारत की ओर से सेवा को बहाल कर दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें