फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाक पुलिस बोली- अफगानिस्तान में छोड़े गए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल पाकिस्तान में कर रहे आतंकवादी

Thu, 17 Nov 2022 11:51 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, पेशावर

सार

पुलिस अधिकारी अंसारी के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादियों ने अफगानिस्तान में अमेरिकियों द्वारा छोड़े गए हथियारों को उठाया और खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में आतंकवादी अफगानिस्तान में छोड़े गए अमेरिकी हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह दावा पाकिस्तान पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार को किया। उन्होंने कहा कि अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकवादी अफगानिस्तान में छोड़े गए अमेरिकी हथियारों का उपयोग कर रहे है।

विज्ञापन


अमेरिकी सैनिकों ने करीब 20 साल अफगान की धरती पर बिताए
अमेरिका ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान से अपनी सेना की वापसी पूरी की। अमेरिकी सैनिकों ने करीब 20 साल अफगान की धरती पर बिताए थे। अमेरिका ने तालिबान को खदेड़ दिया था, लेकिन अमेरिका जब वापस लौटा तो वहां हैलिकॉप्टर, बंदूकें और अन्य आधुनिक हथियार वहां छोड़ गया। जिसका इस्तेमाल अब तालिबान और आतंकवादी कर रहे हैं।

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी गतिविधियां बढ़ीं
खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के महानिरीक्षक मोअज्जम जाह अंसारी ने मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि 2021 में अफगानिस्तान से जाने के बाद अमेरिका द्वारा छोड़े गए आधुनिक हथियारों का इस्तेमाल खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है जो काफी चिंताजनक है। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी अंसारी के हवाले से कहा गया है कि इन आतंकवादियों ने अमेरिकियों द्वारा छोड़े गए हथियारों को उठाया और खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है।  सशस्त्र हमलावरों द्वारा सुरक्षा बलों के खिलाफ हमलों में तेजी के बीच उनकी टिप्पणी आई है। पिछले कुछ महीनों में खैबर पख्तूनख्वा में आतंकी की घटनाएं बढ़ी हैं। 

बुधवार हमले में मारे गए छह पुलिसकर्मी
रिपोर्ट के मुताबिक, महानिरीक्षक अंसारी ने कहा कि जब अफगान तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया, तो अफगानिस्तान की जेलों में बंद कई आतंकवादी मुक्त हो गए। हालांकि अंसारी ने युद्धग्रस्त अफगानिस्तान की सीमा से लगे प्रांत से आतंकवाद के खतरे को खत्म करने का संकल्प लिया। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बुधवार आतंकवादियों द्वारा एक पुलिस वैन पर की गई गोलीबारी में कम से कम छह पुलिसकर्मी मारे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें