फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पीएम इमरान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने ब्रिटेन में जीता मानहानि का मुकदमा 

Thu, 14 Nov 2019 05:54 PM IST
अमित कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
Reham Khan
विज्ञापन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक टीवी चैनल के खिलाफ मानहानि के एक मामले में जीत दर्ज की है। यह मामला ब्रिटेन की हाईकोर्ट में चल रहा था। न्यूज चैनल पर पाक के एक मंत्री की आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्होंने केस कर हर्जाने और माफी की मांग की थी।  

विज्ञापन


पिछले साल जून में चैनल पर बहस के दौरान पाकिस्तान के मंत्री शेख राशिद ने विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि रेहम खान इमरान के विपक्षियों के साथ मिली हुई हैं। इस मामले में निजी चैनल ने रेहम खान ने माफी मांगी है। ब्रिटेन की अदालत में सुनवाई के दौरान बताया गया कि माफी और हर्जाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच सहमति बन गई है। रेहम खान पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश नागरिक हैं। 

रेहम खान के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल पर अपने पूर्व पति के विपक्षी पाकिस्तान मुस्लिम लीग से मिलीभगत का आरोप लगाया गया, जो कि बहुत गंभीर है। साथ ही उन पर इस पार्टी से पैसा लेने का भी गंभीर आरोप लगाया।  
विज्ञापन


'दुनिया टीवी' ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है और यह भी स्वीकार किया है कि उसे शहबाज शरीफ या पाकिस्तान मुस्लिम लीग से अपनी पुस्तक के लिए कभी भी कोई भुगतान नहीं मिला है। दुनिया टीवी ने इन झूठे आरोपों को नहीं दोहराने का भरोसा भी दिया है। 

कुछ साल पहले ही रेहम खान का एक बयान आया था। इसमें उन्होंने कहा था, 'मैंने इमरान खान से पिछले साल शादी की सालगिरह का उपहार मांगा था, लेकिन उन्होंने तलाक दे दिया।' पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा था कि हम प्रार्थना करें कि वह पाकिस्तान के साथ ऐसा कुछ न कर बैठें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें