फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान खान का विदेश मंत्री को ईरान, सऊदी अरब की यात्रा करने का निर्देश  

Thu, 09 Jan 2020 10:56 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन
अमेरिकी ड्रोन हमले में ईरानी जनरल कासिम सुलेमानी की मौत के बाद खाड़ी क्षेत्र में पैदा हुए तनाव को कम करने में पाकिस्तान भी जुट गया है। पाक प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को ईरान, सऊदी अरब और अमेरिका का दौरा करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही इमरान ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा से भी कहा है कि वह शांति की पाकिस्तान की इच्छा जताने के लिए सैन्य अधिकारियों से संपर्क करें। 

इमरान ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा, मैंने विदेश मंत्री कुरैशी को ईरान, सऊदी अरब और अमेरिका के दौरे पर जाने को कहा है ताकि संबंधित विदेश मंत्रियों से मुलाकात की जा सके। सीओएएस जनरल बाजवा को यह स्पष्ट संदेश देने के लिए संबंधित सैन्य अधिकारियों से संपर्क करने को कहा है कि पाकिस्तान शांति के लिए भूमिका निभाने को तैयार है लेकिन वह फिर से किसी युद्ध का हिस्सा नहीं हो सकता है। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री कुरैशी ने भी कहा था कि पाकिस्तान किसी भी युद्ध का हिस्सा नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र कोई युद्ध नहीं झेल सकता। यह किसी के हित में नहीं है और इससे वैश्विक अर्थव्यवस्था प्रभावित होगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें