फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान: मंत्री ने 18 साल की उम्र से पहले धर्म बदलने पर रोक लगाने के प्रस्ताव का विरोध किया

Thu, 15 Jul 2021 12:06 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, इस्लामाबाद

सार

  • धार्मिक मामलों के मंत्री नूर उल हक कादरी ने कहा कि 18 साल की उम्र से पहले धर्म परिवर्तन पसंद का मामला है और इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है
विज्ञापन
पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री नूर उल हक कादरी - फोटो : wikipedia.org
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री नूर उल हक कादरी ने 18 साल की उम्र से पहले धर्म बदलने पर रोक लगाने के प्रस्ताव का बुधवार को विरोध किया। अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर सीनेट संसदीय समिति के सदस्य कादरी ने कहा कि 18 साल की उम्र से पहले धर्म परिवर्तन पसंद का मामला है और इस पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है और अगर कोई 14 साल की उम्र में कोई दूसरा धर्म अपनाना चाहता है, तो उसे रोका नहीं जा सकता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हम 18 वर्ष की आयु से पहले धर्म परिवर्तन पर प्रतिबंध का समर्थन नहीं करते हैं। इस्लाम में 18 साल से पहले धर्म बदलने के कई उदाहरण हैं।' लेकिन मंत्री ने इस बात पर सहमति जताई कि शादी योग्य उम्र के मुद्दे को कानूनों के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है और इसके लिए काउंसिल ऑफ इस्लामिक आइडियोलॉजी से सलाह-मशविरा किया जा सकता है।

सिंध प्रांत में धर्मांतरण के मामलों की पुनरावृत्ति के कारण यह मुद्दा कई सालों से सुर्खियों में रहा है। सिंध में हिंदुओं की अच्छी आबादी है और वहां अक्सर धर्मांतरण के मामले सामने आते हैं।
विज्ञापन


कादरी ने जबरन धर्म परिवर्तन के मामलों की जांच का समर्थन किया और कहा कि अगर कोई 'सिंध में जबरन धर्मांतरण' करा रहा है तो इसकी जांच की जाएगी। धर्मांतरण के मुद्दे को उजागर करने के लिए अल्पसंख्यक समुदाय से सीनेट के सदस्य दनेश कुमार ने समिति को बताया कि बलूचिस्तान के दलबंदिन इलाके में एक धार्मिक नेता धर्मांतरण को प्रोत्साहित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें