फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: 'ग्रे' लिस्ट से बाहर निकलने की जद्दोजहद में पाकिस्तान, FATF की टीम के दौरे से पहले उठाया ये बड़ा कदम

Wed, 17 Aug 2022 09:24 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) द्वारा मंगलवार को एक अधिसूचना जारी की गई। इसके मुताबिक एफएटीएफ की एक टीम के अगले महीने पाकिस्तान में आने की उम्मीद है और यह मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग को रोकने के लिए इस्लामाबाद द्वारा उठाए गए कदमों का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
1 of 6
एफएटीएफ की टीम करेगी पाकिस्तान का दौरा - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) द्वारा निर्धारित शर्तों को पूरा करने की दिशा में पाकिस्तान की सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकने के उपाय में सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों  के लिए मुद्रा घोषणा अनिवार्य कर दिया है। 
 
विज्ञापन

अगले महीने पाकिस्तान का दौरा कर सकती है एफएटीएफ टीम

2 of 6
pakistan in fatf
सरकारी की ओर से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब एफएटीएफ की टीम अगले महीने मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग की दिशा में उठाए गए कदमों की समीक्षा करने आ रही है।
 
विज्ञापन

ग्रे लिस्ट में रहने के चलते पाकिस्तान को हुआ अरबों रुपये का नुकसान

3 of 6
पाकिस्तान की जर्जर अर्थव्यवस्था - फोटो : Social Media
बता दें कि पाकिस्तान अभी एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में शामिल है और इससे बाहर निकलने के लिए वह जद्दोजहद कर रहा है। ग्रे लिस्ट में रहने के चलते उसे भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने अधिसूचना में क्या कहा?

4 of 6
पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) - फोटो : सोशल मीडिया
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) द्वारा मंगलवार को एक अधिसूचना जारी की गई। इसके मुताबिक एफएटीएफ की एक टीम के अगले महीने पाकिस्तान में आने की उम्मीद है और यह मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग को रोकने के लिए इस्लामाबाद द्वारा उठाए गए कदमों का सत्यापन करेगी। सीएए ने कहा कि  टीम का यह दौरा पाकिस्तान के लिए एफएटीएफ से बाहर निकलने का मार्ग प्रशस्त करेगी। 

अधिसूचना में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को एक घोषणा पत्र भरना होगा और इसे एयरलाइन कर्मचारियों को सौंपना होगा जिसमें यात्री घरेलू औऱ विदेशी मुद्रा का विवरण दिखाएगा। 

इसमें कहा गया है, कोई भी अंतरराष्ट्रीय यात्री बिना घोषणा (डिक्लेरेशन) जमा किए फ्लाइट में चढ़ने  या एयरपोर्ट से बाहर जाने में सक्षम नहीं होगा। यात्रियों को उड़ान के लिए चेक-इन करने से पहले कस्टम कर्मचारियों को मुद्रा घोषणा पत्र जमा करना होगा।  
विज्ञापन

बिना मुद्रा घोषणा के फ्लाइट में नहीं चढ़ पाएगा यात्री

5 of 6
पीआईए - फोटो : Social media
इसमें कहा गया है, कोई भी अंतरराष्ट्रीय यात्री बिना घोषणा (डिक्लेरेशन) जमा किए फ्लाइट में चढ़ने या एयरपोर्ट से बाहर जाने में सक्षम नहीं होगा। यात्रियों को उड़ान के लिए चेक-इन करने से पहले कस्टम कर्मचारियों को मुद्रा घोषणा पत्र जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

2018 से एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में है पाकिस्तान

6 of 6
एफएटीएफ ऑफिस - फोटो : FATF
पाकिस्तान जून 2018 से पेरिस स्थित एफएटीएफ की ग्रे लिस्ट में है। यह मनी लॉन्ड्रिंग की जांच और टेरर फंडिंग को रोकने में विफल रहा है। इसे अक्टूबर 2019 तक एक्शन प्लान पूरा करने का समय दिया गया था। तब से एफएटीएफ के आदेशों का पालन करने में असफल रहने के चलते ग्रे लिस्ट में बना हुआ है। 

एफएटीएफ ने जून में कहा था कि पाकिस्तान निगरानी बढ़ाने वाले देशों की ग्रे लिस्ट में बना रहेगा। वॉचडॉग ने कहा था कि टेरर फंडिंग सिस्टम का मुकाबला करने में पाकिस्तान के सुधार के कार्यान्वयन को सत्यापित करने के बाद ही इस सूची हटाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें