फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Toshakhana Case: इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट रद्द करने से कोर्ट का इनकार, याचिका की खारिज

Thu, 16 Mar 2023 08:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

फैसले सुनाते हुए न्यायाधीश इकबाल ने गुरुवार को कहा कि वारंट को इस आधार पर निलंबित नहीं किया जा सकता है कि इमरान खान एक निश्चित तारीख को पेश होंगे। उन्होंने पुलिस को इमरान खान को गिरफ्तार करने और कानून के अनुसार 18 मार्च को पेश करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की एक जिला अदालत ने तोशाखाना मामले में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट निलंबित करने की याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल ने 28 फरवरी को 70 वर्षीय इमरान खान के खिलाफ तोशाखाना मामले में सरकारी उपहारों की बिक्री से प्राप्त आय को छिपाने के मामले में गैर-जमानती गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। न्यायाधीश ने इस्लामाबाद पुलिस को उन्हें गिरफ्तार कर 18 मार्च तक अदालत में पेश करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन


फैसले सुनाते हुए न्यायाधीश इकबाल ने गुरुवार को कहा कि वारंट को इस आधार पर निलंबित नहीं किया जा सकता है कि इमरान खान एक निश्चित तारीख को पेश होंगे। उन्होंने पुलिस को इमरान खान को गिरफ्तार करने और कानून के अनुसार 18 मार्च को पेश करने का आदेश दिया। जज ने लगातार तीन सुनवाई के बाद अपने फैसले में लिखा कि कानून सबके लिए समान है। 

एक अन्य मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश फैजान हैदर गिलानी ने एक महिला जज को धमकी देने के मामले में इमरान खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट को 20 मार्च तक के लिए निलंबित कर दिया। इमरान खान ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए न्यायाधीश जेबा चौधरी और अन्य अफसरों के खिलाफ धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


वरिष्ठ दीवानी न्यायाधीश राणा मुजाहिद रहीम ने 13 मार्च को इमरान के अदालत में पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। उन्होंने मामले की सुनवाई की नई तारीख 29 मार्च भी तय की थी, लेकिन इमरान ने उसी अदालत में गिरफ्तारी के आदेशों को चुनौती दी और उन्हें राहत मिली। जब अदालत ने सुनवाई को 20 मार्च के लिए पुनर्निर्धारित किया, तो गिरफ्तारी वारंट को तब तक के लिए निलंबित कर दिया और कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें