फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान की बेबसी का रोना, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बलूच लड़ाकों के खिलाफ सेना को बताया अक्षम

Wed, 04 Feb 2026 11:57 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan Balochistan News: पाकिस्तान की सेना बलूचिस्तान में बलूच लड़ाकों के खिलाफ कितनी बेबस है। इसका कबूलनामा खुद रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने किया है। संसद के अंदर उन्होंने अपने बयान में कहा कि बलूच लड़ाकों के खिलाफ पाकिस्तानी सेना अक्षम यानी अयोग्य है।
 
विज्ञापन
पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बलूचिस्तान पर बयान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान आंतरिक अस्थिरता से जूझ रहा है। पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान प्रांत में अलगाववादी संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) के खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर रही है। अपने अभियान को पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन हेरोफ फेज 2' नाम दिया है। बलूच विद्रोहियों ने अशांत प्रांत के कई कस्बों में एक साथ कई हमले किए। जिसमें कम से कम 80 सुरक्षाकर्मी मारे गए और 30 से अधिक सरकारी संपत्तियां तहस-नहस को गईं।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का बड़ा कबूलनामा
वहीं पाकिस्तान का दावा है कि आर्मी एक्शन में कम से कम 177 बलूच विद्रोहियों को मारा गया है। हालांकि बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के प्रमुख नेता हकीम बलूच ने इस्लामाबाद के दावे को खारिज किया है।  इस बीच अब पाकिस्तान की बेबसी पूरी दुनिया के सामने आ गई है। जिसको खुद पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ कबूल किया है।

बलूच लड़कों के सामने पाक सेना अक्षम: ख्वाजा
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना बलोच लिब्रेशन आर्मी के सामने कमजोर और असहाय नजर आ रही है। सेना ने बलूच लड़ाकों के सामने घुटने टेक दिए हैं। जिसपर बड़ा कुबूलनामा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने किया है। ख्वाजा आसिफ ने नेशनल असेंबली में अपनी बेबसी का रोना रोया और स्वीकार किया है कि पाकिस्तानी सेना बलूच लड़ाकों का सामना करने में अक्षम है। 
विज्ञापन

अपने बयान में क्या बोले रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ?
ख्वाजा ने इस बात को स्वीकार किया कि बीएलए की ताकत बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान भौगोलिक रूप से पाकिस्तान के 40 फीसदी से ज्यादा हिस्से पर फैला हुआ है। इसे नियंत्रित करना किसी घनी आबादी वाले शहर को नियंत्रित करने से कहीं ज्यादा मुश्किल है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इसके लिए बड़ी तादाद में सैनिकों की तैनाती की जरूरत है। इसी के साथ उन्होंने कबूल किया कि हमारे सैनिक वहां तैनात हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन इतने बड़े क्षेत्र की सुरक्षा और गश्त करने में वे शारीरिक रूप से असमर्थ हैं।

ये भी पढ़ें: PAK-BLA Conflict: बलूचिस्तान में हिंसा तेज; महिला फिदायीन हमले में पाकिस्तानी सेना-पुलिस के 200+ जवान हताहत
विज्ञापन


पाक सेना से ज्यादा ताकतवार बलूच लड़ाके

 इतना ही नहीं उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया है कि बलूच लड़ाके सेना से ज्यादा ताकतवर है। ख्वाजा ने कहा कि उनके पास ऐसे राइफल्स, नाइट विजन डिवाइसेज, हीट-डिटेक्टिंग लेजर्स और फुल कॉम्बैट गियर है, जो पाकिस्तान की सेना के पास नहीं है। उन्होंने इसके साथ उनकी कीमत भी बताई। अपने बयान में कहा कि हीट-डिटेक्टिंग लेजर्स की कीमत 4-5 हजार डॉलर कीमत है, जबकि फुल कॉम्बैट गियर 20 हजार डॉलर का है। उन्होंने कहा कि विद्रोहियों के पास उन्नत अमेरिकी हथियार हैं। 

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें