फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK: पूर्व राज्यपाल-पूर्व मंत्रियों समेत 25 लोगों को 10 साल जेल, इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद हुए थे दंगे

Tue, 12 Aug 2025 04:14 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।

सार

पाकिस्तान में पूर्व राज्यपाल-पूर्व मंत्रियों समेत 25 लोगों को अलग-अलग मामलों में दोषी पाया गया है। अदालत ने इन्हें 10 साल की कैद की सजा सुनाई है। मामला देश के पूर्व प्रधानमंत्री -इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद दंगों से जुड़ा है। जानिए अदालत ने किन लोगों को किस मामले में सजा सुनाई
विज्ञापन
अदालत ने 10 साल की कैद की सजा सुनाई (सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान की एक अदालत ने सोमवार को जेल में बंद प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के 25 सदस्यों को 9 मई, 2023 को हुए दंगों से जुड़े दो मामलों में 10-10 साल कैद की सजा सुनाई। लाहौर की आतंकवाद निरोधी अदालत (एटीसी) ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उपाध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को दोनों मामलों में बरी कर दिया।

विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल और 21 पीटीआई समर्थकों को 10-10 साल की सजा
एक अधिकारी ने बताया कि एटीसी लाहौर के न्यायाधीश मंजर अली गिल ने पंजाब के पूर्व मंत्री यास्मीन राशिद और मियां महमूदुर राशिद, सीनेटर एजाज चौधरी, पंजाब के पूर्व राज्यपाल उमर सरफराज चीमा और 21 पीटीआई समर्थकों को दो मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई है। ये मामले लाहौर में एक पुलिस थाने पर हमला और पुलिस वाहनों को आग लगाने के हैं।

ये भी पढ़ें- मुनीर की नई गीदड़भभकी: क्या सच में भारत के लिए खतरा है पाकिस्तान का परमाणु जखीरा, न्यूक्लियर बटन किसके पास?
विज्ञापन


पाकिस्तानी सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी इमारतों में तोड़फोड़
उन्होंने बताया कि न्यायाधीश ने लाहौर की कोट लखपत जेल में फैसला सुनाया, जहां सभी मामलों की कार्यवाही हुई। उस दिन पीटीआई संस्थापक खान की गिरफ्तारी के बाद सैन्य प्रतिष्ठानों और सरकारी इमारतों में तोड़फोड़ की गई थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BLA Terrorist Org: अमेरिका की घोषणा- बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी विदेशी आतंकी संगठन, मुनीर के US दौरे के बीच एलान

इमरान खान अगस्त 2023 से ही जेल में बंद हैं
दंगों के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व समेत हजारों प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। इमरान खान अगस्त 2023 से कई मामलों में जेल में हैं। पिछले महीने एटीसी फैसलाबाद ने पंजाब प्रांत में उक्त तिथि को आईएसआई भवन और अन्य सैन्य प्रतिष्ठानों पर हुए हमले के मामले में नेशनल असेंबली और सीनेट के विपक्षी नेताओं और कई सांसदों सहित पीटीआई के 166 सदस्यों को 10-10 साल की जेल की सजा सुनाई थी। पीटीआई ने लाहौर हाईकोर्ट में इस फैसले को चुनौती देने की बात कही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें