फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर बरसाए बम: एक के बाद एक कई धमाके, तालिबान ने साझा किया हमले का Video

Sat, 28 Feb 2026 08:40 AM IST
Love Gaur वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल

सार

Pakistan Afghanistan War Updates: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तगड़ी जंग छिड़ गई है। दोनों देश एक दूसरे के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं। इस बीच तालिबान रक्षा मंत्रालय ने एयर स्ट्राइक का वीडियो साझा किया है, जिसमें पाकिस्तानी ठिकानों पर एक के बाद कई बम बरसाए हैं।
विज्ञापन
एयर स्ट्राइक का वीडियो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान और अफगानिस्तान खुली जंग छिड़ गई है। पाकिस्तान को तालिबान करारा जबाव दे रहा है। दिन के उजाले में हमले के बाद तालिबान भी चुप नहीं है। इस बीच अफगानिस्तान के तालिबान के नेतृत्व वाले रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक के बाद कई पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी किए गए एक वीडियो में पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले दिखाए गए हैं, जो दोनों पड़ोसी देशों के बीच चरम पर पहुंचे संघर्ष को दिखा रहा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक्स पर वीडियो साझा किया है, जो कि तालिबान रक्षा मंत्रालय से जुड़ा है। अफगानिस्तान के तालिबान रक्षा मंत्रालय से संबंधित इस फुटेज को मौजूदा तनाव के बीच की गई जवाबी कार्रवाई के सबूत के रूप में बताया जा रहा है। मंत्रालय का दावा है कि यह वीडियो उसकी नवीनतम सैन्य कार्रवाई को दर्शाता है।

देखिए तालिबान के एयर स्ट्राइक का वीडियो...

विज्ञापन

एक के बाद कई बम बरसाए
वीडियो में रात के समय हवाई हमले के फुटेज दिखाई दे रहे हैं, जिनमें पहाड़ी इलाकों में विस्फोटों की चमक और पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर लक्षित हमले शामिल हैं। हालांकि इन दृश्यों की प्रामाणिकता और सटीक स्थान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी। लेकिन यह वीडियो ऐसे समय में जारी किया गया है, जब दोनों तरफ से हमले जारी हैं। इससे पहले अफगानिस्तान भर में पाकिस्तान ने व्यापक हवाई बमबारी की, जिसमें 29 स्थानों को निशाना बनाया गया था।

इधर, अफगानिस्तान के टोलो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक हमलों में इस्लामाबाद के फैजाबाद के पास एक सैन्य शिविर, नौशेरा में मुख्यालय, जमरुद की सैन्य बस्ती और एबटाबाद में स्थित लक्ष्य शामिल थे। तालिबान मंत्रालय ने इस ऑपरेशन को 'सफल' बताते हुए दावा किया कि उसने पाकिस्तानी सेना के प्रमुख ठिकानों, केंद्रों और सुविधाओं को निशाना बनाया है। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें: Afghanistan-Pakistan Tension: अफगानी विदेश मंत्री की कतर से हुई बात, कहा- अपनी संप्रुभता पर हमले का दिया जवाब

पाकिस्तान का दावा: महत्वपूर्ण क्षति नहीं

वहीं इस हमले को लेकर बीबीसी ने पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि अफगान तालिबान के दागे गए ड्रोनों ने तीन ठिकानों को निशाना बनाया, जिसमें नौशेरा में सेना का तोपखाना स्कूल, एबटाबाद में एक सैन्य अकादमी के पास का इलाका और स्वाबी में एक प्राथमिक विद्यालय के पास का स्थान बताया गया है। उन्होंने दावा किया कि वायु रक्षा प्रणालियों ने सभी ड्रोनों को रोककर नष्ट कर दिया, और इस घटना में किसी के हताहत होने या महत्वपूर्ण क्षति की कोई खबर नहीं है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें