फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: भारत की सख्ती के बीच शहबाज को बड़े भाई नवाज की नसीहत, कूटनीतिक तरीके से तनाव कम करने को कहा

Mon, 28 Apr 2025 11:11 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने बड़े भाई और पूर्व पीएम नवाज शरीफ से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। शहबाज ने नवाज शरीफ को भारत की ओर से लगाए गए कड़े प्रतिबंधों की दी जानकारी दी। नवाज शरीफ ने कहा कि सरकार कूटनीतिक तरीके से तनाव कम करने पर जोर दे। 
विज्ञापन
पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और पूर्व पीएम नवाज शरीफ। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत के रुख को लेकर पाकिस्तान डरा हुआ है। पाकिस्तान लगातार युद्ध की गीदड़भभकी तो दे रहा लेकिन मन ही मन वहां भारत की कार्रवाई को लेकर दहशत है। अब पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने अपने छोटे भाई और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ को नसीहत दी है। पूर्व पीएम नवाज ने शहबाज शरीफ से कहा है कि वे कूटनीतिक तरीके से तनाव को कम करने पर जोर दें। 
विज्ञापन


रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने बड़े भाई और पूर्व पीएम नवाज शरीफ से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। शहबाज ने नवाज शरीफ को भारत की ओर से लगाए गए कड़े प्रतिबंधों की दी जानकारी दी। साथ ही पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में भी बताया। इस दौरान पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी मौजूद थीं।  शहबाज ने अपने बड़े भाई को किसी भी आक्रमण का जवाब देने की तैयारियों के बारे में जानकारी दी।

शहबाज ने कहा कि पहलगाम क्षेत्र में अस्थिरता पैदा करने के लिए आतंकी हमला भारतीयों ने किया है। वहीं सिंधु जल संधि को निलंबित करने के भारत के एकतरफा फैसले ने क्षेत्र में युद्ध के खतरे को बढ़ा दिया है। पाकिस्तान शांति के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इस पर नवाज शरीफ ने कहा कि सरकार शांति बहाल करने के लिए सभी उपलब्ध राजनयिक संसाधनों का इस्तेमाल करे। कूटनीतिक तरीके से तनाव कम करने पर जोर दिया जाए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के 80 फीसदी किसान सिंधु जल पर निर्भर, कहा- पानी रुका तो हम भूखे मर जाएंगे

पाकिस्तान कर रहा अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग
इससे पहले पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पहलगाम हमले की अंतरराष्ट्रीय जांच में चीन और रूस की भागीदारी की बात की। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि रूस या चीन या यहां तक कि पश्चिमी देश इस संकट में बहुत ही सकारात्मक भूमिका निभा सकते हैं। वे एक जांच दल भी गठित कर सकते हैं, जिसे जांच का काम सौंपा जाना चाहिए कि भारत झूठ बोल रहा हैं या सच। उन्होंने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय दल को इस बात का पता लगाने दें।

भारत लगातार लगा रहा आरोप
पहलगाम हमले को लेकर भारत लगातार पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है। भारत ने पाकिस्तान पर सिंधु जल संधि पर रोक समेत कई प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं पाकिस्तान हमले में संलिप्तता से इनकार कर रहा है। पाकिस्तान ने भारत के विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: काबुल में तालिबान के विदेश मंत्री और भारतीय राजनयिक की बैठक, सियासत-व्यापार पर चर्चा

हमले में 26 पर्यटकों की हुई थी मौत
बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित लश्कर ए तैयबा के संगठन टीआरएफ के आतंकियों ने 26 निर्दोष पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद भारत सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया। साथ ही पाकिस्तान के साथ कूटनीतिक संबंध भी कम कर लिए हैं। भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त को एक हफ्ते में देश छोड़ने का निर्देश दिया है। आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना भी अलर्ट पर है।  

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें