फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएएफ प्रमुख का दावा, पाक देश की संप्रभुता के प्रति किसी भी खतरे का जवाब देने को तैयार

Thu, 27 Feb 2020 06:50 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, इस्लामाबाद
विज्ञापन
पीएएफ प्रमुख मुजाहिद अनवर खान - फोटो : Twitter
विज्ञापन

पाकिस्तान वायुसेना (पीएएफ) प्रमुख ने भारत को गीदड़ भभकी देते हुए गुरुवार को कहा कि पाक वायु सेना, देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के प्रति किसी भी खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार और सक्षम है। पीएएफ प्रमुख का यह बयान बालाकोट में आतंकवादी शिविर पर भारतीय वायुसेना के विमानों द्वारा बमबारी के एक वर्ष पूरे होने के बाद आया है। 

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना के विमानों ने पिछले वर्ष 26 फरवरी को बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के आतंकवादी शिविरों पर हवाई हमले किए थे। पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवानों को मार डालने के विरोध में वायुसेना ने यह कार्रवाई की थी।

पाकिस्तान ने 27 फरवरी को इसके बदले में कार्रवाई कर भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने का प्रयास किया था।

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने खबर दी कि पाकिस्तान के एयर चीफ मार्शल मुजाहिद अनवर ने वायुसेना मुख्यालय में एक कार्यक्रम में पाकिस्तान पर हमला करने वालों को जवाब देने की प्रतिबद्धता जताई। ‘ऑपरेशन स्विफ्ट रिटॉर्ट’ की पहली वर्षगांठ पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम एकीकृत बल हैं जो कड़ी कार्रवाई करते हैं और अपने मिशन पर ध्यान रखते हैं। भारतीय हमले से पहले हमारे नेतृत्व ने स्पष्ट कर दिया था कि किसी भी कार्रवाई का करारा जवाब दिया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें