फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Puerto Rico: प्यूर्टो रिको द्वीप पर ब्लैक आउट से हाहाकार, बिजली कटौती से बढ़ी लोगों की परेशानी, दिखा आक्रोश

Thu, 17 Apr 2025 01:23 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

प्यूर्टाे रिको द्वीप पर चार महीने में दूसरी बार बिजली कटौती हुई है। 2017 में आए तूफान मारिया से प्रभावित हुई द्वीप की बिजली ग्रिड अब तक दुरुस्त नहीं हो सकी है। बुधवार दोपहर को हुई बिजली कटौती के चलते हवाई अड्डे से लेकर अस्पताल और ईस्टर की छुट्टियां मनाने आए  पर्यटकों से भरे होटलों में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन
बिजली कटौती (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्यूर्टो रिको द्वीप पर बुधवार दोपहर से हुए ब्लैक आउट से हाहाकार मच गया। भीषण बिजली कटौती से लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हवाई अड्डे से लेकर अस्पताल और ईस्टर की छुट्टियां मनाने आए  पर्यटकों से भरे होटलों में अंधेरा छा गया। चार महीने में दूसरी बार हुए ब्लैक आउट को लेकर लोगों में आक्रोश नजर आया। लोगों ने बिजली उत्पादन और आपूर्ति करने वाली कंपनियों को बदलने की मांग की। वहीं कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया। बुधवार रात तक कुछ क्षेत्रों में बिजली बहाल कर दी गई। अफसरों का कहना है कि 48 से 72 घंटों के भीतर पूरी तरह से बिजली दुरुस्त हो जाएगी। 

विज्ञापन


प्यूर्टो रिको द्वीप पर बुधवार दोपहर को हुई बिजली कटौती के चलते 1.4 मिलियन लोग बिना बिजली और 328000 लोग बिना पानी के रहे। बिजली गुल होने से यातायात बाधित हो गया। सैकड़ों व्यवसाय बंद हो गए। लोग जनरेटर खरीदने के लिए पहुंचे तो उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा। जो लोग जनरेटर नहीं खरीद पाए उन्हें बर्फ और मोमबत्तियां खरीदने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

ये भी पढ़ें: 'हम हिंदुओं से अलग', पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने उगला नफरती जहर, बड़बोलेपन में कुछ ज्यादा ही बोल गए
विज्ञापन


वहीं जनरेटरों की आवाज और धुएं से पर्यावरण दूषित हुआ। बिजली कटौती को लेकर लोगों ने आक्रोश जताया। साथ ही सरकार से बिजली वितरण करने वाली कंपनी ल्यूमा एनर्जी और बिजली उत्पादन करने वाली कंपनी जेनेरा पीआर के साथ अनुबंधों को रद्द करने की मांग की।  एक नागरिक जोस लुइस रिचर्डसन ने कहा कि यह छुट्टियों में ही क्यों?

यह शर्म की बात: गर्वनर
अपनी छुट्टियों को बीच में खत्म करके लौटीं गवर्नर जेनिफर गोंजालेज ने कहा कि यह प्यूर्टो रिको के लोगों के लिए शर्म की बात है कि हमारे सामने इतनी बड़ी समस्या है। उन्होंने कंपनियों का अनुबंध समाप्त करने का वादा किया। गर्वनर ने कहा कि इसमें कोई संदेह या सवाल नहीं है, लेकिन यह इतनी जल्दी नहीं किया जा सकता। इसके लिए हम काम करेंगे क्योंकि ऐसी स्थितियों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। गोंजालेज ने कहा कि बिजली कटौती से प्रतिदिन  230 मिलियन अमेरिकी डॉलर का राजस्व नुकसान हुआ।

व्यवसायों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था यूनाइटेड रिटेल सेंटर के अध्यक्ष रेमन सी. बार्क्विन तृतीय ने चेतावनी दी कि बिजली कटौती से निवेशकों के आगे परेशानी खड़ी होगी। क्योंकि प्यूर्टो रिको को तत्काल आर्थिक विकास की आवश्यकता है। हम अपनी ऊर्जा संरचना को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए बिना ब्लैकआउट के इस चक्र को जारी नहीं रख सकते।

ये भी पढ़ें: अब गाजा के बच्चों पर कुपोषण की मार, तीन हजार से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, नहीं मिल पा रहा खाना
विज्ञापन


बुजुर्गों की मदद के लिए आगे आए लोग
बिजली कटौती के चलते स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे बुजुर्गों की मदद के लिए लोग आगे आए। कैनोवानास के मेयर ने बिस्तर पर पड़े लोगों और इलेक्ट्रॉनिक चिकित्सा उपकरणों पर निर्भर लोगों के लिए ब्रिगेड तैनात किए थे। वहीं वेगा अल्टा के मेयर ने जीवनरक्षक चिकित्सा उपकरण वाले लोगों को बिजली उपलब्ध कराने के लिए एक केंद्र खोला।

वितरण प्रणाली में आई गड़बड़ी: बिजली उत्पादन कंपनी
बिजली उत्पादन करने वाली कंपनी जेनेरा पीआर के परिचालन उपाध्यक्ष डैनियल हर्नांडेज़ ने कहा कि दोपहर के कुछ समय बाद ही ट्रांसमिशन प्रणाली में गड़बड़ी आ गई। ग्रिड असुरक्षित था और फ्रीक्वेंसी को नियंत्रित करने वाली मशीनें बहुत कम थीं। प्यूर्टो रिको सितंबर 2017 से लगातार बिजली कटौती से जूझ रहा है। इस दौरान तूफान मारिया ने द्वीप का बिजली ग्रिड नष्ट कर दिया था। इसे दुरुस्त करने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें