मिस्र के राज्य टीवी के मुताबिक अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी एक अदालती सत्र के दौरान गिर गए और उनका निधन हो गया। समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से यह जानकारी मिली है।
67 साल के मोरसी को साल 2013 में सेना ने अपदस्थ कर दिया था। उनके शासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन होने लगे थे। साल 2012 के राष्ट्रपति चुनाव में अपने आवेदन पत्र में गलत जानकारी देने के लिए वह सात साल की सजा काट रहे थे।