पंजाब प्रांत के झेलम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए 69 वर्षीय खान ने शनिवार को कहा कि वह तीस साल से पाकिस्तान को लूटने वाले चोरों के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं और कानून की सर्वोच्चता के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान
- फोटो : Social media
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उनके प्रतिद्वंदियों के खिलाफ उनकी राजनीतिक रैलियां जारी रहेंगी क्योंकि उनकी लड़ाई 'हकीकी आजादी' के लिए है। बता दें कि संकटग्रस्त देश विनाशकारी बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। इसके बावजूद खान सार्वजनिक रैलियां कर रहे हैं।
देश के एक प्रमुख अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे अधिक आबादी वाले पंजाब प्रांत के झेलम जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए 69 वर्षीय खान ने शनिवार को कहा कि वह तीस साल से पाकिस्तान को लूटने वाले चोरों के खिलाफ युद्ध लड़ रहे हैं और कानून की सर्वोच्चता के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
'चोरों के खिलाफ लड़ रहा युद्ध'
2 of 7
इमरान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मैं इन चोरों के खिलाफ युद्ध लड़ रहा हूं, जिन्होंने तीस साल तक देश को लूटा। मैं कानून की सर्वोच्चता के लिए लड़ रहा हूं। मैं एक ऐसे देश के लिए लड़ रहा हूं, जिसे इस्लामिक कल्याणकारी राज्य माना जाता था।"
विज्ञापन
बाढ़ की चपेट में पाकिस्तान- 1000 से ज्यादा लोगों की गई जान
3 of 7
पाकिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से कम से कम 60 लोग मारे गए
- फोटो : Reuters
इमरान खान की हालिया सार्वजनिक रैलियों की इसलिए आलोचना हो रही है क्योंकि पाकिस्तान एक भीषण बाढ़ की चपेट में है, जिसने अब तक एक हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। 14 जून से शुरू हुई मूसलाधारा बारिश के कारण रविवार तक देश के दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम हिस्से में पानी भर जाने से 119 अन्य लोगों की जान जा चुकी है।
पत्रकार और मीडिया हाउस चला रहे मेरे खिलाफ अभियान : खान
4 of 7
इमरान खान
रैली के दौरान इमरान खान ने कहा कि उनकी रैलियों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। खान ने कहा, "अखबारों, मीडिया, पत्रकारों और एक विशेष मीडिया हाउस के जरिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, ये हमेशा चोरों की रक्षा करते हैं। वे कह रहे हैं कि यह रैलियां करने का समय नहीं है।"
खान ने इस बात से इनकार किया कि वह त्रासदी के समय राजनीति करने में शामिल हैं। उन्होंने इसे हकीकी आजादी की लड़ाई की बात कही। खान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन पर कटाक्ष करते हु एकहा कि उन्हें बाढ़ के दौरान रैलियां नहीं करने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन सरकार देश के सबसे बड़े राजनीतिक दल को दीवार की ओर धकेल रही है।
विज्ञापन
'मेरे खिलाफ आतंकवाद का मामला दर्ज कर दुनियाभर में मजाक उड़ाया'
5 of 7
इमरान खान
उन्होंने कहा, मेरे खिलाफ आतंकवाद का मामला दर्ज किया गया है। वे मुझे गिरफ्तार करने भी आए थे। यह खबर पूरी दुनिया में बताई गई थी। उन्होंने हमारा मजाक उड़ाया। इस्लामाबाद में एक सार्वजनिक रैली में एक महिला जज और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को धमकाने के लिए हाल ही में खान के खिलाफ आंतकवाद रोधी अधिनियम (आतंकवाद के कृत्यों के लिए सजा) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया गया।
क्रिकेटर से नेता बने खान की अप्रैल के माह में सरकार गिर गई थी। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित किया गया था। तब से वह पाकिस्तानी सेना सहित सभी ताकतवर संस्थानों को निशाना बना रहे हैं।
विज्ञापन
पांच सदस्यीय पीठ करेगी इमरान खान के खिलाफ मामले की सुनवाई
6 of 7
Islamabad High court (file)
इस्लामाबाद हाईकोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच जज को धमकी देने वाली विवादित टिप्पणी के लिए इमरान खान के खिलाफ अवमानना के मामले की सुनवाई करेगी।
रिपोर्ट के मुताबिक, इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अतहर मिनाल्लाह की अध्यक्षता वाली पीठ में न्यायमूर्ति मोहसिन अख्तर कयानी, न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब, न्यायमूर्ति तारिक महमूद जहांगीरी और न्यायमूर्ति बाबर सत्तार शामिल हैं। शुरुआत में मामले की सुनवाई तीन सदस्यीय पीठ ने की थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि अदालत ने हालांकि मामले को इस्लामाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को ट्रांसफर कर दिया है और बेंच में और जजों को शामिल करने को कहा है। हाईकोर्ट ने मंगलवार को पीटीआई प्रमुख खान को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। जिला व सत्र अदालत की जज जेबा चौधरी को धमकी देने के लिए अवमानना कार्यवाही में 31 अगस्त को उन्हें व्यक्तिगत रूप से तलब किया है।
20 अगस्त को एफ-9 पार्क में रैली के दौरान खान ने इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस उप महानिरीक्षक को चेतावनी देते हुए कहा था कि हम आपको बख्शेंगे नहीं।इसके बाद उन्होंने न्यायपालिको को भी अपनी पार्टी के प्रति पक्षतापूर्ण रवैये के लिए चेतावनी देते हुए कहा कि उसे परिणामों के लिए खुद को तैयार करना चाहिए।