विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में चल रही घटनाओं पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं और हमारा ध्यान अफगानिस्तान में सुरक्षा और भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने पर है, जो है, जो युद्धग्रस्त देश में फंसे हैं। बुधवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक के बाद जयशंकर ने प्रेसवार्ता में कहा कि अभी हम काबुल में तेजी से बदलते हालात पर नजर बनाए हुए हैं।\
भारत के अफगानिस्तान में निवेश और जो अनुबंध किए हैं उन पर काम जारी रखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अफगान लोगों के साथ भारत के ऐतिहासिक संबंध है और उन्हें जारी रखेंगे। फिलहाल हमारा ध्यान वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा और उनकी सुरिक्षत वतन वापसी पर है। उन्होंने यह भी कहा कि अफगानिस्तान में जो हालात है, उस पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव और यूएस सचिव व अन्य सहयोगियों के साथ जो वहां थे , उनके साथ बातचीत हुई है।
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा अभी हमारा और सभी को ध्यान अफगानिस्तान में तेजी से बदलते घटनाक्रम पर है। अभी हमारा ध्यान अफगानिस्तान में सुरक्षा सुनिश्चित करने और वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षित वापसी पर है। गौरतलब है कि भारत को अगस्त में संयुक्त राष्ट्र संघ के सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता की जिम्मेदारी मिली है।