फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्षी गठबंधन: केपी ओली सरकार की असांविधानिक गतिविधियों का न करें समर्थन

Mon, 31 May 2021 05:45 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी,

सार

  • नेपाल कोर्ट की संविधान पीठ ने संसद के निचले सदन को भंग करने के लिये दायर 30 रिट याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई की थी। इसके बाद सुनवाई की अगली तारीख रविवार 30 मई तय की थी।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली - फोटो : नेपाल प्रधानमंत्री सचिवालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल के विपक्षी गठबंधन ने रविवार को देश की सभी संस्थाओं से प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सरकार की असांविधानिक और लोकतांत्रिक गतिविधियों का समर्थन नहीं करने का आग्रह किया है। साथ ही उम्मीद जताई है कि संसद के निचले सदन को भंग करने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गईं याचिकाओं पर फैसला उसके पक्ष में आएगा।

विज्ञापन



नेपाल कोर्ट की संविधान पीठ ने संसद के निचले सदन को भंग करने के लिये दायर 30 रिट याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई की थी। इसके बाद सुनवाई की अगली तारीख रविवार 30 मई तय की थी। राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने 22 मई को 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा को पांच महीने में दूसरी बार भंग कर दिया था।

उन्होंने प्रधानमंत्री ओली की सलाह पर 12 और 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव कराने की घोषणा की थी। विपक्षी दलों के संयुक्त बयान के अनुसार, हमने 149 सांसदों के समर्थन से प्रधानमंत्री पद का दावा पेश किया था। सरकार इस तरह सदन को भंग करने का फैसला नहीं ले सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें