फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Silkyara: विदेशी मीडिया ने की बचाव अभियान की सराहना, बीबीसी से लेकर सीएनएन तक ने ऐसे दी प्रतिक्रिया

Wed, 29 Nov 2023 12:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

हादसे की खबर को नियमित अपडेट कर रहे ब्रिटिश मीडिया कंपनी बीबीसी ने पहले व्यक्ति के सुरंग से बाहर निकलते ही जानकारी दी। बीबीसी ने अपनी वेबसाइट पर एक तस्वीर अपलोड की, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सुरंग से निकले मजदूरों से साथ मिल रहे हैं।   
विज्ञापन
श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

17 दिनों बाद उत्तराखंड की एक पहाड़ी सुरंग में फंसे 41 श्रमिक कुशलतापूर्वक बाहर निकल आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफलतापूर्वक अभियान को पूरा करने के लिए रेस्क्यू दल सहित तमाम सहयोगियों की सराहना की। भारतीय नेताओं और अधिकारियों के साथ-साथ विदेशी मीडिया ने भी बचाव अभियान की सराहना की। 
विज्ञापन


बीबीसी ने की तारीफ
हादसे की खबर को नियमित अपडेट कर रहे ब्रिटिश मीडिया कंपनी बीबीसी ने पहले व्यक्ति के सुरंग से बाहर निकलते ही जानकारी दी। बीबीसी ने अपनी वेबसाइट पर एक तस्वीर अपलोड की, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह सुरंग से निकले मजदूरों से साथ मिल रहे हैं।   

सीएनएन ने भी की सराहना
वहीं, अमेरिकी मीडिया कंपनी सीएनएन ने भी घटना को कवर किया। उन्होंने एक वीडियो साझा की, जिसमें सीएम धामी श्रमिकों से मुलाकात कर रहे हैं। वीडियो में मजदूरों की हालत बेहतर लग रही है। बाहर आते ही मजदूरों ने चैन की सांसे लीं। सीएनएन ने आंशिक रूप से हाथों से खुदाई करने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयासों के लिए भारतीय सुरक्षा बलों की सराहना की।
विज्ञापन


इन मीडिया रिपोर्ट्स में भी जिक्र
कतर के अल-जजीरा ने बताया कि बचाव कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ब्रिटेन के एक और मीडिया रिपोर्ट द गार्जियन के अनुसार, सिल्कयारा-बारकोट सुरंग के प्रवेश द्वार से स्ट्रेचर पर पहले लोगों को निकाला गया। 400 घंटे से अधिक समय तक बचाव अभियान चलाया गया, इस दौरान सैकड़ों बाधाएं आईं लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने एक महत्वपूर्ण जंग जीत आखिरकार जीत ली। लंदन के द टेलीग्राफ ने बताया कि सैन्य इंजीनियरों की लगन और मेहनत से अभियान सफलतापूर्वक पूरा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें