OPEC : अमेरिका लगातार तेल उत्पादक देशों पर उत्पादन कम न करने का दबाव बना रहा है लेकिन उसकी एक नहीं चली। तेल उत्पादक देशों के बड़े संगठन ओपेक प्लस ने रविवार को उत्पादन कम करने के अपने फैसले पर मुहर लगा दी। अमेरिका और सऊदी अरब के बीच हुई जुबानी जंग के बाद अमेरिका ने आरोप लगाया है कि रियाद ने कुछ अन्य देशों को तेल उत्पादन घटाने के लिए विवश किया।
अमेरिका का आरोप, सऊदी अरब के दबाव में फैसला
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि तेल उत्पादन में कटौती के लिए सऊदी अरब ने “एक से अधिक” ओपेक सदस्य को विवश किया था। किर्बी ने ये भी कहा कि ये कटौती रूस के राजस्व में भी वृद्धि करेगी और यूक्रेन पर फरवरी के आक्रमण पर लगाए गए प्रतिबंधों के प्रभाव को कुंद कर देगी।
एजेंसी के मुताबिक किंग सलमान ने राज्य के सलाहकार शूरा काउंसिल को एक संबोधन में कहा कि उनका देश शांति का समर्थक है और पिछले महीने रूस से युद्ध के कैदियों की रिहाई में राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका थी। खालिद बिन सलमान ने रविवार को कहा कि वह इस दावे से हैरान हैं कि उनका देश यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस के साथ खड़ा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, यह बता रहा है कि ये झूठे आरोप यूक्रेन की सरकार की ओर से नहीं आए हैं।