फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

United States: टेक्सस में मेमोरियल ग्रोव का अनावरण, ह्यूस्टन में 25 फरवरी को स्मृति दिवस मनाने का एलान

Mon, 27 Feb 2023 03:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सस

सार

इस मौके पर ह्यूस्टन के मेयर टर्नर ने  25 फरवरी को टैगोर स्मृति दिवस के रूप में मनाने का एलान किया। गौरतलब है कि टैगोर मेमोरियल के उद्घाटन और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर साल भर चलने वाले समारोह के हिस्से के रूप में टीएसएच मई में टैगोर के जन्मदिन के करीब एक पीस कॉन्सर्ट आयोजित करेगा।
विज्ञापन
रवींद्रनाथ टैगोर (फाइल फोटो) - फोटो : facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर के पहले संग्रहालयों में से एक टैगोर मेमोरियल ग्रोव एंड वॉकिंग संग्रहालय का यहां के टेक्सास में शनिवार को उद्घाटन किया गया। इस स्मारक  का निर्माण टैगोर सोसाइटी ऑफ ह्यूस्टन (TSH) और सिटी ऑफ ह्यूस्टन पार्क विभाग दोनों के सहयोग से किया गया है। इस मौके पर प्रवासी भारतीय भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे। इतना ही नहीं, ह्यूस्टन के रे मिलर पार्क में स्मारक टैगोर ग्रोव के उद्घाटन के मौके पर टैगोर की संगीत रचनाओं और वैदिक मंत्रों की प्रस्तुति भी किया गया। 

विज्ञापन


अनावरण कार्यक्रम में ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्यदूत असीम महाजन, फोर्ट बेंड काउंटी जज केपी जॉर्ज और फोर्ट बेंड कमिश्नर एंडी मायर्स सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया।

इस मौके पर टैगोर सोसाइटी ऑफ ह्यूस्टन के अध्यक्ष गोपेंदु चक्रवर्ती ने टैगोर के सार्वभौमिकता और विश्व शांति के संदेश के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि टैगोर ग्रोव मेमोरियल में टैगोर की एक आदमकद कांस्य की बनी प्रतिमा है, जिसका अनावरण 2013 में किया गया था। यह प्रतिमा रवीन्द्र नाथ टैगौर के जन्म स्थान कोलकाता से बाहर लगी छठी आदमकद प्रतिमा है और अमेरिका में पहली ऐसी प्रतिमा है। 
विज्ञापन


वहीं, काउंसलर जनरल महाजन ने वर्तमान दुनिया में टैगोर की यात्रा, लेखन और अंतरराष्ट्रीय भाईचारे के दृष्टिकोण की प्रासंगिकता पर चर्चा की। महाजन ने कहा कि इस स्मारक का ह्यूस्टन शहर के साथ एक मजबूत जुड़ाव होगा और शहर की विविधता में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान और आपसी समझ को बढ़ावा देने के अपने उद्देश्य को बढ़ावा देगा। इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच संबंधों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापक वैश्विक रणनीतिक संबंध हैं। उन्होंने कहा कि इस स्मारक का उद्घाटन बहुत महत्वपूर्ण समय में किया गया है। आज जब इस स्मारक का उद्घाटन हुआ है तब भारत आजादी के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

इस मौके पर ह्यूस्टन के मेयर टर्नर ने  25 फरवरी को टैगोर स्मृति दिवस के रूप में मनाने का एलान किया। गौरतलब है कि टैगोर मेमोरियल के उद्घाटन और भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर साल भर चलने वाले समारोह के हिस्से के रूप में टीएसएच मई में टैगोर के जन्मदिन के करीब एक पीस कॉन्सर्ट आयोजित करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें