अमेरिका के पोर्टलैंड में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और तीन नाबालिग घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार पोर्टलैंड पुलिस ब्यूरो ने एक बयान में यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार रविवार यानी 17 अप्रैल को रात 8.43 बजे (स्थानीय समयानुसार) ईस्ट प्रीसिंक्ट के अधिकारियों को दक्षिण-पूर्व 162वें एवेन्यू से 500 ब्लॉक में गोलीबारी की सूचना मिलने पर भेजा गया था।
जब अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो चुकी है और तीन नाबालिक लड़के घायल मिले। बच्चों को भी गोली लगी थी। तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, एक की हालत गंभीर बनी हुई है।