पाकिस्तान के दक्षिणी-पश्चिमी शहर क्वेटा में मंगलवार को हुए विस्फोट में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और इस हमले में 14 लोग घायल हो गए हैं। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, लियाकत बाजार के पास सुरक्षा बलों के वाहन के समीप यह विस्फोट हुआ।
विस्फोट में आईईडी डिवाइस का इस्तेमाल हुआ है उसे कैसे किया गया यह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरु कर दी है। इस बीच शहर के सदर अस्पताल में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है। विस्फोट में घायल सभी लोगों को वहीं भर्ती कराया गया है।