अमेरिका के इंडियाना वॉलमार्ट में रविवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना राज्य के होबर्ट शहर की है। पुलिस ने फेसबुक पोस्ट में जानकारी देते हुए बताया है, "दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और घटनास्थल से हथियार बरामद कर लिए गए हैं।"
पुलिस ने कहा है कि घायल व्यक्ति की हालत स्थिर है। उसे घायल होने के बाद तुरंत अस्पताल लाया गया था। इस बात की अभी कोई जानकारी नहीं है कि संदिग्ध घायल व्यक्ति को जानते थे या नहीं। गोलीबारी के तुरंत बाद वॉलमर्ट को खाली करा दिया गया था।
पुलिस का कहना है कि अभी जांच की जा रही है और अधिक जानकारी नहीं दी जाएगी। लेकिन लोगों के लिए कोई खतरा नहीं है। इससे महज एक दिन पहले की टेक्सास में दो जगह गोलीबारी हुई है। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है और 22 लोग घायल हुए हैं।
तीन अगस्त को एक बंदूकधारी ने टेक्सास के एल्पासो स्थित वॉलमार्ट में गोलीबारी की थी। जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए। इसके अगले दिन ओहियो के डेटन में बंदूकधारी ने महज 32 सेकेंड में ही नौ लोगों को मार दिया और दर्जनों घायल हुए।