गाजा पट्टी से दर्जनों रॉकेट दागे गए
- फोटो : den.mk
गाजा पट्टी से दर्जनों रॉकेट दागे गए, उसी दौरान एक रॉकेट दक्षिणी इजरायल की एक इमारत पर गिर गया। इस हमले में इमारत बुरी तरह श्रतिग्रस्त हो गई। जिससे इमारत के मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को बरामद कर लिया गया है। यह जावकारी आपात सेवा ने दी।
सोमवार दोपहर से गाजा से दागे गए रॉकेटों में किसी व्यक्ति की मौत होने की पहली पुष्टि हुई है। इजराइली विशेष बलों के गाजा पट्टी में घातक अभियान चलाने के बाद से गाजा से ये रॉकेट दागे गए हैं।
आपात सेवा संगठन यूनाइटेड हतजालाह ने बताया कि ऐशकेलॉन में इमारत से एक महिला को भी गंभीर हालत में बाहर निकाला गया है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार मृत व्यक्ति की आयु 40 साल के करीब है।