फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में आत्माओं को बुलाने का डर, पादरी ने हैरी पॉटर किताब पर लगाई पाबंदी

Tue, 03 Sep 2019 05:16 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हैरी पॉटर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

ओझाओं के आदेश पर अमेरिका के नैशविले स्थित स्कूल के पादरी ने हैरी पॉटर किताब पर रोक लगा दी है। उन्हें डर है कि बच्चों के इन लोकप्रिय उपन्यासों का इस्तेमाल आत्माओं को बुलाने में किया जा सकता है।

विज्ञापन


खबर के मुताबिक पादरी रेवरएंड डैन रीहील ने रोम और अमेरिका के ओझाओं (जादूटोना करने वाले) से संपर्क किया था जिन्होंने टेनेसी स्थित सेंट एडवर्ड कैथोलिक स्कूल के पुस्तकालय से ये किताबें हटाने की सलाह दी।

स्थानीय मीडिया को रेवरएंड का ई-मेल मिला है जिसमें उन्होंने लिखा है कि किताब में शाप और मंत्र का उल्लेख किया गया है जिसे पढ़ने पर बुरी आत्माओं के आने का खतरा है। कैथोलिक धर्मप्रांत नैशविले की स्कूल अधीक्षक रेबेका हैम्मल ने द टेनेसियन अखबार से कहा कि रीहील को इस तरह का फैसला लेने का पूरा अधिकार है। हालांकि, स्कूल में मौजूद इन किताबों को हटाया नहीं जाएगा पर यह बच्चों को पढ़ने को नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 1997 में हैरी पॉटर श्रृंखला की किताब को बाजार में लाया गया था जो अच्छी और बुरी आत्माओं पर केंद्रित है। ब्रिटिश उपन्यासकार जेके रॉउलिंग के इस उपन्यास को ब्रिटेन और अमेरिका के स्कूलों में शैतानी मूल्यों और काला जादू को बढ़ावा देने के आरोप में प्रतिबंधित किया जाता रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें