फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महसा अमिनी की बरसी: ईरान पुलिस ने पिता अमजद को हिरासत में लिया, पिछले साल हिरासत में हुई थी युवती की मौत

Sun, 17 Sep 2023 03:59 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

Iran: सख्त हिजाब नियमों के खिलाफ आवाज उठाने वाली प्रगतिशील युवती महसा अमीनी की मौत की पहली बरसी के मौके पर अधिकारियों ने उनके पिता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
महसा अमीनी (फाइल) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सख्त हिजाब नियमों के खिलाफ आवाज उठाने वाली प्रगतिशील युवती महसा अमीनी की मौत की पहली बरसी के मौके पर अधिकारियों ने उनके पिता को हिरासत में ले लिया। सीएनएन ने ईरानी पत्रकारों और अधिकार समूह के हवाले से यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

ईरान की कुख्यात नैतिकता पुलिस ने कुर्द-ईरानी युवती अमीनी (22 वर्षीय) को हिरासत में लिया था। जिसके बाद उसकी हिरासत में मौत हो गई थी। अमीनी ने कथित तौर पर अपना हेड स्कार्फ ठीक नहीं पहना हुआ था, जिसके बाद उसे 'री-एजुकेशन सेंटर' ले जाया गया था। 

एक ईरानी पत्रकार के मुताबिक, अमीनी के पिता अमजद को उनकी बेटी की मौत के बाद हाल के महीनों में सुरक्षा अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से तलब किया गया। आज उन्हें कुछ घंटों के लिए हिरासत में लिया गया।  

सीएनएन ने ईरानवायर के हवाले से बताया कि अमिनी का परिवार उनकी मौत के एक साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर पश्चिमी कुर्द शहर सक्केज में पुण्यतिथि के आयोजन के लिए पहुंचा था। हालांकि, उस दिन के बाद अमजद को उनके बेटे के साथ अधिकारियों ने तीन से चार घंटे तक हिरासत में रखा। 

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अमजद के बेटे को चेतावनी दी गई थी कि अगर उसने लोगों को अमिनी की पुण्यतिथि समारोहों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया तो उसे एक दूरदराज के गांव में निर्वासित कर दिया जाएगा। हालांकि, ईरानी अधिकारियों ने अमजद को हिरासत में लिए जाने की खबरों का खंडन किया है। सीएनएन के मुताबिक, ईरान के स्थानीय मीडिया आउटलेट आईआरएनए ने टेलीग्राम पोस्ट में इन खबरों को गलत बताया है। 

उनके परिवार के एक सदस्य और ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी (एचआरएएनए) की रिपोर्टों के मुताबिक, इससे पहले मंगलवार को अमिनी के चाचा सदा एली को ईरानी अधिकारियों ने पकड़ लिया था। 

अमीनी की मौत की वजह से ईरान में वर्षों में सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ था, जो बाद में एक बड़े सामाजिक आंदोलन में बदल गया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने अन्य मुद्दों के साथ-साथ महिलाओं के साथ शासन के व्यवहार का भी विरोध किया। सीएनएन के मुताबिक, शनिवार को एक साल पहले अमीनी की मौत के बाद विरोध प्रदर्शनों के कठोर दमन से जुड़े 20 से अधिक ईरानी व्यक्तियों और संस्थाओं को शुक्रवार को बाइडन प्रशासन द्वारा दंड का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यूरोप में मनाई गई महसा अमिनी की मौत की बरसी
मध्य लंदन में शनिवार को सैकड़ों लोगों ने पिछले साल ईरान में पुलिस हिरासत में मारी गई 22 वर्षीय कुर्द-ईरानी महिला महसा अमिनी की मौत की बरसी मनाई। रोम और बर्लिन में भी इसी तरह के विरोध प्रदर्शन हुए। उधर, अमिनी की मौत की बरसी पर ईरानी सुरक्षा बलों ने कुछ समय के उनके पिता अमजद अमिनी को हिरासत में ले लिया। उन्हें धमकी दी और उन्हें जबरन घर लौटा दिया।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें