अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में एक शख्स ने अपनी बेटी की शादी के दिन ही विस्फोट कर अपना घर उड़ा दिया। घटना में वह खुद मारा गया। कुछ लोगों ने उसे मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताया।विस्फोट तब हुआ, जब घर के सभी लोग शादी में गए थे।
रिपोर्ट के मुताबिक, पिट्सबर्ग शहर के पास एजवुड इलाके में शनिवार को दुल्हन के पिता ने अपने घर में विस्फोट कर दिया, जिससे आग लग गई। धमाके से पास के एक अन्य घर को भी नुकसान पहुंचा है।
मौके पर पुलिस ने मलबे से शव बरामद किया। यह पता लगाया जा रहा है कि धमाके के लिए क्या इस्तेमाल किया गया था। जबकि पड़ोसियों ने बताया कि धमाके से कुछ समय पहले घर का मालिक बाहर टहल रहा था। थोड़ी देर बाद ही धमाके की आवाज सुनाई दी थी।