अक्सर हम बच्चों और युवाओं को ही वीडियो गेम की लत शिकार होते सुनते आए हैं। मगर अमेरिका में बुजुर्गों में वीडियो गेम खेलने की लत लगातार बढ़ती जा रही है। वे दिन रात गेम में इस कदर डूबे हुए हैं कि नियमित काम करना भी भूल जा रहे हैं।
अमेरिका में वीडियो गेम खेलने वालों में सिर्फ बुजुर्गों की संख्या ही नहीं बढ़ी है बल्कि इसे लेकर खर्च भी बढ़ गया है। वीडियो गेम्स, कंसोल व अन्य चीजों पर खर्च तीन साल में छह गुना तक बढ़ गया। वर्ष 2018 में जनवरी से जून के बीच बुजुर्गों ने 24,500 करोड़ रुपये खर्च कर दिए जबकि 2016 में यह खर्च महज 3640 करोड़ रुपये था।
अमेरिका के एरिजोना में रहने वाली 88 साल की ऑड्रे बुचानन के हाथों में हर समय गेमिंग सिस्टम निंटेन्डो 3डीएस एक्सएल होता है। वह हर काम करते वक्त गेम खेलती रहती हैं। एनिमल क्रॉसिंग नाम की गेम खेलते हुए वह अब तक 3500 से ज्यादा घंटे बिता चुकी हैं।