फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार में मास्क न पहनने वाले ग्राहक से भिड़े बुजुर्ग को गंवानी पड़ी जान

Thu, 08 Oct 2020 01:03 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

अमेरिका में मास्क न पहनने को लेकर हो रही हिंसक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला न्यूयॉर्क के बुफालो शहर का है, जहां एक बार में बुजुर्ग को बिना मास्क वाले ग्राहक से भिड़ने की कीमत जान देकर गंवानी पड़ी।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 26 सितंबर को जब 80 वर्षीय रोक्को सेपिएन्जा ने डोनाल्ड लेविंस्की नाम के शख्स को मास्क न पहनने को लेकर खरी-खोटी सुनाई तो उसने बुजुर्ग को जोर से धक्का देकर गिरा दिया।


जमीन पर सिर टकराने के कारण सेपिएन्जा को गहरी चोट आई और पांच दिन बाद उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने लेविंस्की को गिरफ्तार कर उस पर मानव हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सेपिएन्जा को एरी काउंटी स्थित मेडिकल सेंटर में ब्रेन सर्जरी के लिए लाया गया था, जहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उनकी ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत का कारण तीव्र मस्तिष्काघात बताया गया है। पुलिस अधिकारियों ने सेपिएन्जा की मौत को न्यूयॉर्क राज्य में इस तरह का पहला मामला बताया है।

वैसे, मास्क लगाने को लेकर अमेरिका के कई राज्यों में रिटेल कर्मचारियों, ग्राहकों और श्रमिकों के बीच लगातार हिंसक झड़पें हो रही हैं। इनमें कुछ मामलों में लोगों को जान भी चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें