फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oman: ओमान के तट पर तेल टैंकर पलटने से चालक दल के 16 सदस्य लापता, 13 भारतीय भी शामिल

Tue, 16 Jul 2024 11:46 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

Oman: ओमान के तट पर सोमवार को एक तेल टैंकर के पलटने के बाद 13 भारतीयों सहित 16 लोगों का चालक दल लापता हो गया। इस दल में अन्य तीन सदस्य श्रीलंकाई थे।
विज्ञापन
ओमान के तट पर तेल टैंकर पलटा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओमान के तट पर सोमवार को एक तेल टैंकर के पलटने से 16 लोगों का चालक दल लापता हो गया। इस चालक दल में 13 भारतीय और तीन श्रीलंकाई शामिल थे। देश के समुद्री सुरक्षा केंद्र (एमएससी) ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एमएससी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि कोमोरोस के झंडे वाला तेल टैंकर बंदरगाह शहर डुकुम के पास रास मद्रका के 25 समुद्री मील दक्षिण पूर्व में पलट गया।
 
प्रेस्टीज फाल्कन के रूप में जहाज की पहचान
डुकुम का बंदरगाह ओमान के दक्षिण-पश्चिम तट पर स्थित है, जो ओमान की प्रमुख तेल और गैस खनन परियोजनाओं के पास है। इसमें एक प्रमुख तेल रिफाइनरी भी शामिल है, जो ओमान की सबसे बड़ी आर्थिक परियोजना और डुकुम के विशाल औद्योगिक क्षेत्र का हिस्सा है। जहाज की पहचान प्रेस्टीज फाल्कन के रूप में की गई है। 

यमन की ओर जा रहा था जहाज
एमएससी ने कहा, "जहाज के चालक दल के सदस्य अब भी लापता हैं। तलाश जारी है।" नौवहन से जुड़ी वेबसाइट मैरीटाइम ट्रैफिक के मुताबिक, तेल टैंकर यमन के बंदरगाह शहर अदन की ओर जा रहा था। आंकड़ों से पता चलता है कि इस जहाज का निर्माण 2007 में किया गया है और यह 117 मीटर लंबा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें