फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

बीमार बच्चों के बीच सांता बनकर पहुंचे ओबामा, देखें वीडियो

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 20 Dec 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बराक ओबामा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक बार फिर कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। ओबामा बुधवार को वाशिंगटन में बीमार बच्चों के बीच फादर क्रिसमस बनकर पहुंचे।



सिर पर सांता क्लॉज वाली टोपी पहन और हाथों में तोहफों की पोटली लेकर ओबामा बच्चों के बीच पहुंचे। बच्चों के नेशनल अस्पताल में पहुंचे ओबामा ने बच्चों के परिवारों को प्रसन्न किया। उन्होंने सबको गले लगाया और तोहफे दिए।

 

ओबामा ने वहां स्टाफ से कहा, "मैं बस आप सबको धन्यावाद कहना चाहता हूं।" वह उन्हें चीयर्स करते हुए भी दिखे। ओबामा ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर शेयर किया है। 


उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "हमें कुछ अद्भुत बच्चों और उनके परिवारों से मिलने का मौका मिला। दो बच्चियों का पिता होने पर मैं इस स्थिति पर ये कल्पना कर सकता हूं कि जब नर्सिस, स्टाफ और डॉक्टर जो ख्याल रखते हैं, जो यहां सबसे जरूरी चीज है।"


अमेरिका के 44वें राष्ट्रपति रह चुके ओबामा वाशिंगटन में रहते हैं। वह बीते साल भी बच्चों के स्कूल में सांता बनकर पहुंचे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next