फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BRICS: बिना नाम लिए चीन के खिलाफ हमलावर हुए अजीत डोभाल, रूसी अधिकारी से सुरक्षा-अर्थव्यवस्था पर की चर्चा

Wed, 26 Jul 2023 05:40 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहांसबर्ग

सार

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने मंगलवार को रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव निकोलाई पेत्रुशेव के साथ एक कामकाजी बैठक की।
विज्ञापन
अजीत डोभाल ने प्रमुख रूसी अधिकारी से की मुलाकात - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में अयोजित ब्रिक्स के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (एनएसए) की बैठक से इतर भारत के एनएसए अजीत डोभाल ने चीन के सर्वोच्च राजनयिक वांग यी को आईना दिखाते हुए कहा, भारत-चीन सीमा के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीनी आक्रामकता की वजह से चीन पर भारत का भरोसा खत्म हो चुका है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों अधिकारियों ने आपसी रिश्तों को द्विपक्षीय, क्षेत्रीय व वैश्विक हित में सामान्य बनाने की जरूरत है।

विज्ञापन


डोभाल ने वांग यी से साफ कहा, सीमा पर चीन की हरकतों ने चीन के प्रति भारत के रणनीतिक विश्वास और रिश्ते के सार्वजनिक और राजनीतिक आधार को कमजोर कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने यी से कहा, द्विपक्षीय संबंधों में सुधार लाने के यह जरूरी है कि सीमा की स्थिति का पूर्ण निराकरण हो, ताकि वहां शांति और स्थिरता कायम की जा सके। वांग यी की 10 दिन के भीतर भारत के उच्चपदस्थ अधिकारियों के साथ दूसरी बैठक हैं। इससे पहले 15 जुलाई वांग यी ने जकार्ता में आसियान क्षेत्रीय मंच की बैठक से इतर विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बातचीत की थी। वांग यी फिलहाल चीन के सबसे ताकतवर नेताओं में शुमार हैं। चीन पर वास्तविक शासन करने वाले निकाय पोलित ब्यूरो के साथ ही यी चीन के सर्वोच्च कूटनीतक प्राधिकरण, विदेश कार्य आयोग के सर्वोच्च अधिकारी हैं। 

साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरों से मिलकर निपटना होगा
फ्रेंड्स ऑफ ब्रिक्स बैठक के दौरान डोभाल ने कहा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उदय के साथ ही साइबर सुरक्षा से जुड़े खतरों में कई गुना बढ़ोतरी होगी। इससे निपटने के लिए सरकारों को साझा प्रयास करने होंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा, साइबर अपराधियों और आतंकियों के बीच रिश्ते जगजाहिर हैं। टेरर फंडिंग, मनी लॉन्ड्रिंग, कट्टरपंथ को बढ़ावा, लोन वोल्फ हमले, आतंकियों की भर्तियां तमाम ऐसी कड़ियां हैं, जिनसे साइबर अपराध और आतंक आपस में जुड़े हैं।
विज्ञापन


रूसी एनएसए पत्रुशेव से मिले डोभाल
अजीत डोभाल ने रूसी एनएसए निकालाय पत्रुशेव से मुलाकात कर दोनों देशों के संबंधों पर चर्चा की। डोभाल और पत्रुशेव ने खासतौर पर सुरक्षा और अर्थव्यवस्था से जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। दोनों अधिकारियों ने रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से वैश्विक ऊर्जा व अनाज संकट की स्थिति को लेकर भी चर्चा की, जिसमें पत्रुशेव ने भरोसा दिलाया कि रूस की तरफ से हमेशा की तरह प्रयास किया जाएगा कि भारत के हित प्रभावित नहीं हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें