घर खरीदना हर किसी का सपना होता है। अगर आप एनआरआई हैं तो आपके पास भारत में निवेश करने का बहतरीन विकल्प मौजूद है। रियल एस्टेट में निवेश करना सबसे पसंदीदा विकल्प होत सकता है। अगर एनआरआई भारत में घर खरीदना चाहते हैं तो कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता से उनका यह सपना पूरा हो सकता है।
रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी (रेरा) की शुरुआत इसलिए की गई कि रियल एस्टेट लेनदेन में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर दिया जा सके। एनआरआई को भारत में संपत्ति खरीदने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
पासपोर्ट
एनआरआई को भारत में संपत्ति खरीदने के लिए भारतीय पासपोर्ट बनवाने की आवश्यकता होगी। पासपोर्ट के आवेदन के लिए भारतीय दूतावास में या अपने देश के विदेशी वाणिज्य दूतावास में आवेदन कर सकते हैं। भारतीय संपत्ति बाजार में निवेश करने के लिए पासपोर्ट होना अनिवार्य है।
हालांकि, यदि आप भारतीय मूल (पीआईओ) या ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (ओसीआई) के व्यक्ति हैं, तो आपको संबंधित पीआईओ और ओसीआई कार्ड प्रस्तुत करने होंगे।
पैन कार्ड
भारत में कर योग्य आय को ट्रैक करने के लिए पैन कार्ड बनाया गया है। आप ऑनलाइन आवेदन करके भारत में आसानी से पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। एनआरआई व्यक्ति संपत्ति बेचता है तो बिक्री से उत्पन्न होने वाला पूंजीगत लाभ भी कर के अधीन होगा। हालांकि पैन की अनुपस्थिति में एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई के फार्म 60 का प्रयोग कर सकतेे हैं।
पॉवर ऑफ अटॉर्नी
अधिकांश एनआरआई केवल दोस्तों, रिश्तेदारों व दलालों द्वारा सभी जमीनी कामकाज पूरा करने की योजना बनाते हैं। हालांकि संपत्तियों के मामले में लेनदेन के प्रत्येक चरण में एनआरआई का उपस्थित होना मुश्किल होता है।