फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: नौकरी का आवेदन कर सकेंगे पर्यटन-व्यापार वीजाधारक, नौकरियों की अर्जी के साथ साक्षात्कार में हो सकेंगे शामिल

Fri, 24 Mar 2023 06:18 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।

सार

यूएससीआईएस ने यह कदम ऐसे में उठाया है, जब गूगल, माइक्रोसॉफ्ट या अमेजन जैसी कंपनियों में छंटनी के चलते भारतीयों समेत हजारों विदेशी कामगार नौकरियां खो रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर साल विदेशों से अमेरिका जाकर नौकरी करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। अमेरिका ने घोषणा की है कि व्यापार या पर्यटन वीजा (बी-1 और बी-2) पर देश की यात्रा करने वाले लोग अमेरिका में न सिर्फ नई नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं, बल्कि साक्षात्कार में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, ऐसे वीजा धारकों को नई नौकरी शुरू करने से पहले अपना वीजा बदलवाना जरूरी होगा।

विज्ञापन


अमेरिकी संघीय निकाय यूएससीआईएस (अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा) ने एक ट्वीट मे बताया कि जब गैर-अप्रवासी कर्मी को नौकरी से हटाया जाता है तो उसे विकल्पों का पता नहीं होता है। वह मान लेता है कि उसके पास 60 दिनों में देश छोड़ने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। अमेरिका में नौकरी छूटने पर 60 दिनों का ग्रेस पीरियड अगले दिन से ही शुरू होता है, जो आमतौर पर अंतिम दिन के आधार पर निर्धारित किया जाता है।

जब कर्मचारी का रोजगार अनैच्छिक रूप से खत्म हो जाता है तो वे आमतौर पर अमेरिका में रहने के पात्र होने पर कई कार्यों में से एक में आवेदन कर सकते हैं। इनमें गैर-अप्रवासी स्थिति में बदलाव के लिए आवेदन, रोजगार प्राधिकरण दस्तावेज के लिए आवेदन या नियोक्ता बदलने के लिए एक याचिका दायर करना आदि है।
विज्ञापन


वीजा बदलाव से इन्कार पर देश छोड़ना होगा
यूएससीआईएस ने कहा, यदि वीजा बदलाव से इन्कार किया गया या नए रोजगार के लिए अपील किए गए कांसुलर अथवा पोर्ट ऑफ एंट्री अधिसूचना के लिए आग्रह किया गया तो व्यक्ति को अमेरिका छोड़ देना चाहिए और नए रोजगार से पहले रोजगार-अधिकृत वर्गीकरण में भर्ती होना चाहिए।

नौकरियां खो रहे हजारों कामगार
यूएससीआईएस ने यह कदम ऐसे में उठाया है, जब गूगल, माइक्रोसॉफ्ट या अमेजन जैसी कंपनियों में छंटनी के चलते भारतीयों समेत हजारों विदेशी कामगार नौकरियां खो रहे हैं। ऐसे लोग अब देश में रहने के लिए नौकरी छूटने के बाद अपने कार्य वीजा के तहत निर्धारित 60 दिनों की अवधि में नई नौकरी पाने के लिए संघर्षरत हैं।

बी-1 और बी-2 वीजा वाले दे सकते हैं आवेदन
अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा ने ट्वीट कर बताया कि कई लोगों ने पूछा कि क्या वे बी-1 या बी-2 स्थिति में नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं? इसका उत्तर है, हां। रोजगार की तलाश और किसी पद के लिए साक्षात्कार की अनुमति इन वीजाओं में है। हालांकि, नई नौकरी शुरू करने से पहले बी-1 या बी-2 से रोजगार-अधिकृत स्थिति में बदलने के अनुरोध को मंजूरी दी जानी चाहिए व नई स्थिति प्रभावी होनी चाहिए।

एच-1बी : ग्रेस पीरियड बढ़ाने पर विचार जारी
अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडन से आग्रह किया गया है कि एच-1बी वीजा पर गए जिन कामगारों की नौकरी छूट गई है, उन्हें नई नौकरी ढूंढने के लिए ग्रेस पीरियड दो माह के बजाय छह माह या एक वर्ष किया जाना चाहिए। इस पर अमेरिका राष्ट्रपति विचार कर रहे हैं। उन पर भारतवंशियों के साथ प्रौद्योगिकी कंपनियों का भी बड़ा दबाव है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें