फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्पॉट रोबो के जरिए दूर से ही स्क्रीनिंग कर सकेंगे डॉक्टर

Thu, 03 Sep 2020 05:48 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : electronicsweekly.com
विज्ञापन

कोरोना में सबसे बड़ी परेशानी मरीजों के पास डॉक्टरों की मौजूदगी का है। अमेरिका के मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वैज्ञानिकों ने स्पॉट रोबो तैयार किया है। जिससे डॉक्टर दूर से ही मरीज की स्क्रीनिंग कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी जुटा सकता है।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों का कहना है, श्वान जैसे दिखने वाले इस रोबो की मदद से त्वचा का तापमान, सांस लेने की गति, पल्स रेट और रक्त में ऑक्सीजन का स्तर दो मीटर दूर से मापा जा सकेगा। रोबो में एक इन्फ्रारेड कैमरा, तीन मोनोक्रोम कैमरे लगे हैं, जिसकी मदद से स्क्रीनिंग होगी।

कैमरे मापते हैं पल्स व ऑक्सीजन रेट
रोबो में लगे तीन कैमरे रोशनी को 670,810 औ 880 नैनोमीटर के वेवलेंथ पर फिल्टर का काम करेंगे। इनसे रक्त कोशिकाओं में मौजूद हेमोग्लोबिन के ऑक्सीजन के संपर्क से लेकर रक्त वाहिकाओं में आने तक के बदलाब को आंका। इसमें एलगॉरिद्म की मदद ली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें