फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्वे के सम्राट हेराल्ड पंचम ओस्लो के अस्पताल में भर्ती, राजमहल ने दी जानकारी

Fri, 25 Sep 2020 06:32 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोपनहेगन
विज्ञापन
Herald v
विज्ञापन

नार्वे के 83 वर्षीय सम्राट हेराल्ड पंचम की स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने के बाद ओस्लो के मुख्य अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती कराया गया। नार्वे के राजमहल ने यह जानकारी दी। हालांकि राजमहल ने हेराल्ड पंचम के स्वाथ्य के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन


राजमहल ने बताया कि उनके बेटे और उत्तराधिकारी राजकुमार हाकून ने  अपने पिता के सभी दायित्व संभाल लिए हैं। बता दें  कि 17 जनवरी 1991 में हेराल्ड पंचम ने पिता और नार्वे के तत्कालीन राजा ओलव के निधन के बाद गद्दी संभाली थी।

हेराल्ड 14वीं सदी से अबतक के पहले नार्वे में मूल रूप से जन्मे राजा हैं। उन्होंने एक राजकुमार होते हुए आम लड़की से शादी की और वर्ष 2011 में उस समय देशवासियों का दिल जीत लिया जब एंडर्स बेहेरिंग ब्रेविक द्वारा की गई सामूहिक हत्या के बाद उन्होंने देशवासियों के साथ शोक का नेतृत्व किया।  वर्ष 2016 में हेराल्ड ने अपने भाषण में समलैंगिक अधिकारों का समर्थन किया जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने सराहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें