फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए शी जिनपिंग की प्रशंसा की

Fri, 08 May 2020 11:55 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, बैंकॉक
विज्ञापन
शी जिनपिंग और किम जोंग-उन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कोरोना वायरस संकट से उबर रहे चीन की उत्तर कोरिया ने प्रशंसा की है। किम जोंग उन ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को नियंत्रण में लाने में सफलता के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक निजी संदेश भेजा है।

विज्ञापन


उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया में यह खबर तब आई है जब दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने आकलन किया कि इस महामारी से पहले से ही जर्जर उत्तर कोरिया की अर्थव्यवस्था और बदतर हो गई है।

उत्तर कोरिया अपने परमाणु हथियार कार्यक्रम को लेकर अमेरिका की अगुवाई में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना कर रहा है और इसके चलते उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।
विज्ञापन

चीन, उत्तर कोरिया का सबसे करीबी सहयोगी और उसकी आर्थिक जीवन रेखा है।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि किम ने संदेश में शी को  बधाई’ देते हुए इस अभूतपूर्व वैश्विक महामारी के खिलाफ युद्ध जीतने के लिए उनकी अत्यधिक प्रशंसा की। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह संदेश कब भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें