फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने चेताया- परमाणु वार्ता को प्रभावित करेगा अमेरिका-दक्षिण कोरिया का सैन्य अभ्यास

Wed, 17 Jul 2019 06:38 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अमेरिका-दक्षिण कोरिया के बीच अगले महीने होने वाले सैन्य अभ्यास से प्योंगयांग और वाशिंगटन की बीच प्रस्तावित परमाणु वार्ता प्रभावित होगी। 

विज्ञापन


हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन रुकी हुई परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता को फिर से शुरू करने पर सहमत हुए थे, जिसके बाद उत्तर कोरिया की ओर से आया यह पहला बयान है।

उत्तर कोरिया की समाचार एजेंसी 'केसीएनए' पर विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ऐसे समय में जब उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच वार्ता आयोजित करने के प्रयास जारी हैं, अमेरिका, दक्षिण कोरिया के साथ सैन्य अभ्यास की योजना बना रहा है। अगर ऐसा हुआ तो इससे वार्ता प्रभावित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें