फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया से तोड़े सभी तरह के सैन्य व राजनीतिक संपर्क

Wed, 10 Jun 2020 05:49 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

  • उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को बताया अपना शत्रु
  • सीमा पर उत्तर कोरिया के खिलाफ भेजे गए थे पर्चे  
  • उत्तर कोरिया ने सैन्य संचार के सारे चैनल भी बंद किए
विज्ञापन
kim jong un - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया ने कहा है कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया के साथ सभी तरह के सैन्य और राजनीतिक रिश्तों को खत्म करने जा रहा है। इसमें दोनों देशों के नेताओं के बीच हॉटलाइन भी शामिल है। दक्षिण कोरिया को अपना शत्रु बताते हुए उत्तर कोरिया ने यहां तक कहा कि यह उसकी तरफ से पहली कार्रवाई है। इसके बाद सियोल और प्योंगयांग के बीच रिश्ते और भी कटु और तनावपूर्ण हो गए हैं।

विज्ञापन


उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केएनसीए ने कहा कि पूरी तरह से उत्तर और दक्षिण के बीच बनाई गई संपर्क लाइन को तोड़ा जा रहा है और उसे बंद किया जा रहा है। उत्तर कोरिया ने सीमा पर उसके खिलाफ पर्चे भेजने के चलते दक्षिण कोरिया से उससे सैन्य और राजनीतिक संपर्कों को खत्म करने का फैसला लिया है।

उत्तर कोरिया के सीमावर्ती शहर कएसोंग में बनाए गए संपर्क कार्यालय ने भी मंगलवार से काम करना बंद कर दिया है। वर्ष 2018 में वार्ता शुरू होने के बाद दोनों देशों ने तनाव कम करने के मकसद से यह कार्यालय स्थापित किया था। उत्तर कोरिया ने कहा कि सैन्य संचार के सारे चैनल भी बंद किए जा रहे हैं।

  • सिर्फ फोन से जारी था संपर्क

कोविड-19 महामारी के चलते लागू प्रतिबंधों के कारण उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच स्थापित संपर्क कार्यालय जनवरी में अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया था। हालांकि, दोनों देशों में फोन के जरिये संपर्क जारी था। दोनों देशों के बीच इसी दफ्तर से जनवरी के बाद से सुबह 9 बजे और शाम को 5 बजे दो फोन कॉल किए जाते थे।

  • वार्ता की जरूरत नहीं रह गई

उत्तर कोरियाई समाचार एजेंसी केसीएनए ने कहा, हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि दक्षिण कोरियाई प्रशासन के साथ आमने-सामने बैठने और किसी मुद्दे पर बातचीत करने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्होंने हमें सिर्फ निराश ही किया है।

  • किम की बहन ने दी थी धमकी

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया को हाल ही में रिश्ते खत्म करने की धमकी दी थी। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की बहन ने कहा था कि यदि वह अपने देश में विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा तो वह उनसे संबंध तोड़ लेंगे। दक्षिण कोरिया को दी गई चेतावनी के बाद उत्तर कोरिया ने यह रुख अपनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें