फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किम जोंग की निगरानी में उत्तर कोरिया ने किया विशाल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण

Wed, 11 Sep 2019 06:45 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की निगरानी में एक विशाल बहु रॉकेट प्रक्षेपक प्रणाली का परीक्षण किया गया। सरकारी मीडिया ने बुधवार को यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया ने हाल के दिनों में इस तरह के कई परीक्षण किए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया की सेना ने मंगलवार को कहा था कि उत्तर कोरिया ने दक्षिणी प्योंगान प्रांत में काएचोन क्षेत्र से अज्ञात प्रक्षेपास्त्र का प्रक्षेपण किया जिसने करीब 330 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

यह परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब हाल ही में उत्तर कोरिया ने कहा कि वह अमेरिका के साथ इस महीने के अंत में परमाणु निरस्त्रीकरण पर कार्य-स्तरीय वार्ता करने को तैयार है।
विज्ञापन


कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने बताया कि मंगलवार के परीक्षण के लिए किम ने दिशा निर्देश दिए थे। ‘सुपर-लार्ज मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर’ का प्रायोगिक परीक्षण लगभग दो हफ्ते पहले किम की निगरानी में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें