फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की अटकलों के बीच पहली बार सामने आए तानाशाह किम जोंग उन, तस्वीरें हुई वायरल

Sat, 02 May 2020 06:07 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
किम जोंग उन - फोटो : NK News twitter
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी मौत की अटकलों के बीच शुक्रवार को लोगों के बीच नजर आए। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक किम ने राजधानी प्योंगयांग के पास सुचोन में एक फर्टिलाइजर कंपनी का उद्धघाटन किया। पिछले एक महीने से उनके स्वास्थ्य और मौत को लेकर कई तरह की अटकलें और दावे किए जा रहे थे लेकिन करीब तीन हफ्ते बाद उन्हें फिर से जनता के बीच देखा गया।

विज्ञापन

 

किम 11 अप्रैल को पोलित ब्यूरो की मीटिंग के बाद नजर नहीं आए थे, जिसके बाद से उन्हें लेकर कई कयास लगाये जा रहे थे, लेकिन अब वहां की मीडिया ने उनकी कुछ तस्वीरें साझा कर सभी तरह की अटकलों पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें