फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: किम जोंग उन ने सपरिवार गुपचुप लगवाया चीनी टीका! 

Tue, 01 Dec 2020 01:17 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
विज्ञापन
kim jong un - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने गुपचुप तरीके से कोविड-19 वैक्सीन लगवा ली है। 19fortyfive.com ने जापान के दो खुफिया सूत्रों के हवाले से इसका दावा किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, किम जोंग उन के साथ-साथ उत्तर कोरिया के कई उच्चाधिकारियों और खुद किम के परिवार के लोगों ने भी कोरोना की वैक्सीन लगवा ली है।

विज्ञापन


सीक्रेट तरीके से की सप्लाई
इस रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि चीन सरकार ने सीक्रेट तरीके से उत्तर कोरिया को कोरोना वैक्सीन सप्लाई की है। बीते दो से तीन हफ्ते के भीतर ही किम जोंग और दूसरे लोगों को वैक्सीन लगाई है। इससे पहले एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन का डाटा हैक करने के पीछे उत्तर कोरिया को शक की नजरों से देखा जा रहा है। 




देश की बड़ी आबादी गरीबी की दिक्कत झेल रही
बता दें कि उत्तर कोरिया में कोरोना का कहर काफी ज्यादा है। हालांकि आधिकारिक तौर पर देश में कोरोना मरीजों की संख्या कितनी है, यह आंकड़ा नहीं है। उत्तर कोरिया की एक बड़ी आबादी पहले से ही गरीबी की परेशानी झेल रही है और कोरोना के बाद देश में आर्थिक हालात ठीक नहीं चल रहे हैं।
विज्ञापन


कोरोना मरीजों को भूखे मरने के लिए छोड़ दिया
वहीं उत्तर कोरिया कई तरह के आर्थिक प्रतिबंधों का भी सामना कर रहा है। जनवरी में उत्तर कोरिया ने अपनी सीमाएं बंद कर दी थीं। पिछले महीने एक रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि उत्तर कोरिया ने कोरोना मरीजों को सीक्रेट कैंप में भूखे मरने के छोड़ दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें