फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे अमेरिका को तबाह कर सकती है हमारी मिसाइलें: उत्तर कोरिया

Sat, 29 Jul 2017 03:33 PM IST
बीबीसी हिन्दी
विज्ञापन
इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का सफल परीक्षण
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने अपनी हालिया इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) के सफल परीक्षण पर ख़ुशी जाहिर करते हुए इसे अमेरिका के लिए कड़ी चेतावनी बताया है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शीर्ष नेता किम जोंग-उन ने कहा कि टेस्ट में यह साबित हो गया है कि अब पूरा अमेरिका उनकी ज़द में है।
विज्ञापन


मिसाइल का यह परीक्षण उत्तर कोरिया के पहले ICBM के तीन हफ़्ते बाद किया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के इस कदम को ''बेहद लापरवाही भरा और ख़तरनाक'' बताया है।

चीन ने भी मिसाइल परीक्षण की निंदा की है साथ ही सभी संबंधित देशों को एकजुट होने की भी सलाह दी है, ताकि समय रहते मुसीबत का हल तलाशा जा सके। मिसाइल परीक्षण की पुष्टि करते हुए कोरिया ने बताया कि ICBM ने कऱीब 47 मिनट तक अपनी गति बनाए रखी और यह 3724 किलोमीटर (2300 मील) ऊपर तक गई।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने कहा कि मिसाइल के दोबारा सफल परीक्षण से इसकी क्षमता का पता चला है। कोरिया की सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी ने कहा कि टेस्ट के बाद उनके सुप्रीम लीडर ने इस बात की जानकारी दी है कि अब पूरा अमेरिका उनकी ज़द में है।
विज्ञापन

किम जोंग
इस मिसाइल का मॉडल ठीक वैसा ही है जैसी एक मिसाइल का टेस्ट तीन जुलाई को किया गया था। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि उसके मुक़ाबले यह मिसाइल ज़्यादा तेज़ और ऊंचाई तक जा सकती है।

मिसाइल परीक्षण के कुछ ही मिनटों बाद दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका के अधिकारियों ने इसकी लोकेशन, रेंज और फ़्लाइट टाइम को लेकर जानकारी साझा की। हालांकि अब तक किसी ने विस्तार से रिपोर्ट नहीं दी है।

इस मिसाइल को लेकर 2017 में उत्तर कोरिया ने कुल 14 मिसाइलों का परीक्षण किया है। पेंटागन के प्रवक्ता कैप्टन जेफ़ डेविस ने कहा कि उत्तर कोरिया ने मिसाइल परीक्षण किया है और इससे जुड़ी और सूचनाओं का इंतज़ार है। जापान के चीफ़ कैबिनेट सेक्रेटरी योशिहिदे सुगा का कहना है कि मिसाइल 45 मिनट तक हवा में रही। उन्होंने कहा कि मिसाइल जापानी सी में गिरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें