फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिंता: उ. कोरिया ने समुद्र में फिर दागा अज्ञात प्रोजेक्टाइल, जल्द परमाणु परीक्षण करने की अटकलें

Sat, 07 May 2022 12:43 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोल

सार

तीन दिन पहले दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं ने बताया था कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपनी राजधानी प्योंगयांग से एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने किया परीक्षण - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया कि उत्तर कोरिया ने शनिवार को अपने पूर्वी समुद्र की ओर कम से कम एक अज्ञात प्रक्षेपास्त्र दागा है। इस हफ्ते में यह उत्तर कोरिया का दूसरा परीक्षण है तथा इससे संकेत मिलते हैं कि वह आने वाले हफ्तों में या महीनों में परमाणु परीक्षण कर सकता है।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने अभी यह नहीं बताया कि क्या यह प्रक्षेपास्त्र बैलिस्टिक मिसाइल थी या यह कितनी दूर जाकर गिरी। गौरतलब है कि इससे तीन दिन पहले दक्षिण कोरिया और जापान की सेनाओं ने बताया था कि उत्तर कोरिया ने बुधवार को अपनी राजधानी प्योंगयांग से एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी।

यह ताजा परीक्षण उत्तर कोरिया का इस साल का 15वां मिसाइल परीक्षण हो सकता है। ऐसे भी संकेत मिले हैं कि उत्तर कोरिया एक परमाणु परीक्षण स्थल पर सुरंगों को बहाल कर रहा है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह परमाणु हथियारों का परीक्षण कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें