फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसायन विज्ञान के लिए नोबेल की घोषणा, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला पुरस्कार

Wed, 09 Oct 2019 05:05 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रसायन विज्ञान के लिए नोबेल की घोषणा - फोटो : The Nobel Prize
विज्ञापन

रसायन विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के नामों की घोषणा हो गई है। जॉन बी- गुडएनफ, एम स्टैनली विटिंघम, और अकीरा योशिनो को लीथियम आयन बैटरी विकसित करने के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है। रॉयल स्वीडिश एकेदमी ऑफ साइंसेस ने आज इन विजेताओं के नाम की घोषणा की।

विज्ञापन


नोबेल पुरस्कार देने वाले निर्णायक मंडल ने इस खोज को क्रांतिकारी बताया। निर्णायक मंडल ने कहा, इन हल्की, फिर रिचार्ज होने वाली और शक्तिशाली बैटरियों का इस्तेमाल अब मोबाइल फोन से लेकर लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक वाहनों तक में होता है। 

इनमें सौर और पवन ऊर्जा की अच्छी खासी मात्रा संग्रहीत की जा सकती है जिससे पेट्रोल-डीजल जैसे जीवाश्म ईंधनों से मुक्त समाज की ओर बढ़ना संभव होगा।
 

विज्ञापन




मंगलवार को भौतिकी के क्षेत्र में विजेताओं की घोषणा की गई। ब्रह्मांड के राज खोलने के लिए जेम्स पीबल्स, मिशेल मेयर और डिडिएर क्यूलॉज को इस बार भौतिकी के नोबेल से नवाजे जाने की घोषणा की गई।

कनाडियन-अमेरिकन वैज्ञानिक जेम्स पीबल्स को भौतिक ब्रह्माण्ड विज्ञान में सैद्धांतिक खोज के लिए और स्विस वैज्ञानिक मिशेल मेयर तथा डिडिएर क्यूलॉज को संयुक्त रूप से एक्सोप्लैनेट की खोज के लिए दिया गया।

वहीं, चिकित्सा के क्षेत्र में तीन वैज्ञानिकों को दुनिया का सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित करने के लिए चुना गया। इन वैज्ञानिकों के नाम विलियम जी केलिन, सर पीटर जे रैटक्लिफ और ग्रेग एल सेमेन्जा हैं। इन्होंने इस चीज की खोज की थी कि कैसे सेल्स ऑक्सीजन को जलाते हैं ताकि शरीर को ऊर्जा मिल सके और नई कोशिकाओं को बनने में मदद मिले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें