फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते नोबेल शांति समारोह का नहीं होगा आयोजन : नोबेल समिति

Thu, 19 Nov 2020 01:50 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोपेनहेगन
विज्ञापन
वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को चुना गया इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए - फोटो : twitter.com/NobelPrize
विज्ञापन

कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार नोबेल शांति समारोह का आयोजन नहीं होगा। समारोह का अगले महीने नार्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजन होना था। नोबेल समिति ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

विज्ञापन


समिति ने बताया कि ओस्लो में कोरोना प्रतिबंधों के मद्देनजर अगले माह समारोह का आयोजन संभव नहीं है। भुखमरी से लड़ाई के प्रयासों के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) को इस वर्ष के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए डब्ल्यूएफपी के प्रमुख डेविड बीस्ले के ओस्लो जाने की उम्मीद थी, लेकिन अब वह 10 दिसंबर को एक डिजिटल समारोह में पुरस्कार स्वीकार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें