फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'उपराष्ट्रपति पद की बहस के लिए प्रतिबद्ध नहीं', ट्रंप कैंपेन ने कहा- डेमोक्रेटिक पहले उम्मीदवार तय करें

Thu, 18 Jul 2024 07:01 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन डीसी

सार

अमेरिका में ट्रंप कैंपेन ने कहा है कि जब तक डेमोक्रेटिक पार्टी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं करती है, तब तक हम उपराष्ट्रपति पद के लिए बहस नहीं करेंगे। 
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प के कैंपेन ने कहा है कि वह उपराष्ट्रपति पद के लिए अभी किसी से बहस नहीं करेंगे। डेमोक्रेटिक को पहले अपने उम्मीदवार की घोषणा करनी चाहिए। 
विज्ञापन


ट्रंप कैंपेन ने कहा कि वह तब तक उप-राष्ट्रपति पद की बहस की तारीखों के लिए प्रतिबद्ध नहीं होंगे, जब तक 19 अगस्त से डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन शुरू नहीं होता है।

ट्रंप के साथी के रूप में नामित हुए सीनेटर जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बहस का निमंत्रण दिया था। जिसके बाद ट्रंप अभियान की तरफ से यह प्रतिक्रिया दी गई है।
विज्ञापन


ट्रम्प कैंपेन के वरिष्ठ सलाहकार ब्रायन ह्यूजेस ने बुधवार को कहा, "हम नहीं जानते कि उपराष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कौन होगा, इसलिए हम उनके सम्मेलन से पहले की तारीख तय नहीं कर सकते।

उन्होंने वेंस से बहस करने के हैरिस के प्रस्ताव को अस्वीकार करते हुए कहा, "अगर उप राष्ट्रपति के लिए बहस करते हैं तो यह गेविन न्यूजॉम, जेबी प्रित्जकर, ग्रेचेन व्हिटमर या जिसे भी कमला हैरिस अपने साथी के रूप में चुनती है, उसके साथ अन्याय होगा।"

कमला हैरिस के नाम पर है चर्चा
अमेरिका में जैसे-जैसे राष्ट्रपति चुनाव का समय करीब आ रहा है, दोनों प्रतिद्वंद्वी खेमों डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच जुबानी जंग बढ़ती जा रही है। एक तरफ रिपब्लिकन ने अपने उम्मीदवार के रूप में डोनाल्ड ट्रंप को मैदान में उतारा है। वहीं डेमोक्रेट्स ने आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है। ऐसे में फिलहाल जो बाइडन और कमला हैरिस के नाम को लेकर संदेह बना हुआ है। कुछ रिपोर्ट में सामने आया है कि पार्टी के भीतर बाइडन को हटाने की मांग चल रही है। इस बीच, राष्ट्रपति जो बाइडन ने खुद कुछ ऐसा कह दिया कि सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गई है। 

क्या कहते हैं जानकार?
राजनीतिक विशेषज्ञों के अनुसार, अगर बाइडन हट जाते हैं, तो हैरिस राष्ट्रपति पद के लिए सबसे स्पष्ट उम्मीदवार होंगी। हालांकि, बाइडन प्रशासन में अपनी भूमिका नहीं बना पाने के लिए अक्सर उनकी आलोचना की जाती रही है। माना जाता है कि अगर बाइडन इस्तीफा देने का फैसला करते हैं, तो हैरिस ही उनकी जगह लेने के लिए सबसे बेहतर स्थिति में होंगी। हालांकि, बाइडन ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि वह चुनाव से बाहर होने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें