फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका पर वार्ता नहीं, प्रतिबंध का जुनून सवार : उत्तर कोरिया

Fri, 05 Jul 2019 04:17 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-किम जोंग उन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन
तीन दिन पहले ही नरमी के संकेत के बाद अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच तनातनी एक बार फिर बढ़ती दिखने लगी है। उत्तर कोरिया ने कहा कि ट्रंप और किम जोंग-उन के बीच परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता पर सहमति बनने के बावजूद अमेरिका अपने पुराने रुख पर अड़ा है। खबरों के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र संघ में उसके प्रतिनिधि ने आरोप लगाया कि अमेरिका पर उनके देश पर प्रतिबंध लगाने का जुनून सवार है।
विज्ञापन


हाल ही में रविवार को ट्रंप उत्तर कोरियाई धरती पर कदम रखने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने और अपने समकक्ष किम जोंग से एक घंटे बैठक की। लेकिन अब उत्तर कोरिया का बयान बताता है कि दोनों देश दोबारा तल्खी की तरफ बढ़ रहे हैं। दरअसल संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के दूत को इस बात पर आपत्ति है कि ट्रंप जिस वक्त दक्षिण कोरियाई यात्रा से ठीक पहले उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग को मुलाकात का न्योता दे रहे थे वहीं दूसरी तरफ अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन संयुक्त राष्ट्र संघ को एक संयुक्त पत्र भेज रहे थे। 

इस संयुक्त पत्र में इन देशों ने आरोप लगाया कि उत्तर कोरिया ने 2017 में तय की गई पेट्रोलियम आयात की सीमा का उल्लंघन किया है। पत्र में उत्तर कोरियाई प्रवासी कामगारों को उनके घर वापस भेजने की अपील भी की गई। उत्तर कोरियाई दूत ने कहा इस दोहरेपन को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


अमेरिकी कोशिशों से सतर्क रहना होगा

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका समेत चार देशों के लिखे संयुक्त पत्र के जवाब में उत्तर कोरिया के दूत ने कहा, ‘यूएन के सभी सदस्य देशों को कोरियाई प्रायद्वीप पर शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की सोची समझी इन अमेरिकी कोशिशों के प्रति सतर्क रहना होगा।’ उन्होंने कहा कि सभी समस्याओं के लिए रामबाण के रूप में प्रतिबंधों का इस्तेमाल करना बेहद हास्यास्पद है। फिलहाल उत्तर कोरियाई बयान पर अमेरिकी प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
 
विज्ञापन

अमेरिका की मलयेशिया से उ. कोरियाई शख्स के प्रत्यर्पण की मांग

अमेरिका ने मलयेशिया से मनी-लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार एक उत्तर कोरियाई शख्स मुन चोल म्योंग के प्रत्यर्पण की मांग की है। कुआलालंपुर की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को प्योंगयांग के खिलाफ प्रतिबंधों के उल्लंघन में मनी-लॉन्ड्रिंग में कथित संलिप्तता के आरोप की सुनवाई की। 

एक दशक तक दक्षिण पूर्व एशियाई देश में रह रहे मम्योंग को मई में गिरफ्तार किया गया था। वह अमेरिका में मनी-लॉन्ड्रिंग के पांच मामलों का आरोपी है। न्यायाधीश ने मुन की रिहाई के अनुरोध को अस्वीकार करते हुए अगली सुनवाई 12 जुलाई को निर्धारित की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें